फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   अस्पतालों के बदले हालात तो मिलेगा 50 लाख का इनाम

अस्पतालों के बदले हालात तो मिलेगा 50 लाख का इनाम

Sun, 07 Jan 2018 10:30 PM IST
Updated Sun, 07 Jan 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
अस्पतालों के बदले हालात तो मिलेगा 50 लाख का इनाम
अस्पतालों के बदले हालात तो मिलेगा 50 लाख का इनाम
विज्ञापन


बुलंदशहर। अब सरकारी अस्पतालों के हालात बदलने पर स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को इनाम दिया जाएगा। केन्द्र सरकार की योजना कायाकल्प के तहत प्रदेश के कुल 770 अस्पतालों को शामिल किया गया है। प्रदेश में पहले स्थान पर आने पर अस्पताल को 50 लाख का इनाम दिया जाएगा।
सरकारी अस्पतालों के हालातों को बदलने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। प्रयासों के तहत अब सरकार ने अस्पतालों में साफ सफाई व मरीजों के लिए दी जाने वाली सुविधाओं का आंकलन करने के लिए अस्पतालों के बीच प्रतियोगिता कराने के आदेश दिए हैं। प्रतियोगिता में पहले स्थान पर आने वाले अस्पतालों को 50 लाख, दूसरे स्थान पर 20 लाख तथा तीसरे स्थान के लिए 10 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। इसके लिए सरकार ने मानक निर्धारित कर प्रदेश के 160 जिला स्तरीय, 260 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा 360 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों के बीच प्रतियोगिता कराने के आदेश दिए हैं। मरीजों की सुविधाओं, साफ सफाई के अलावा अस्पतालों में बायो मेडिकल वेस्ट के इंतजाम को भी प्रतियोगिता में शामिल किया गया है। इसके अलावा तीन स्थानों से पीछे रहने वाले अस्पतालों के लिए भी सरकार ने धनराशि की घोषणा की है। इसके तहत 70 फीसदी से अधिक अंक पाने वाले अस्पताल को तीन लाख रुपये और सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन

सीएचसी का भी किया जाएगा राज्य स्तर पर चयन
- कायाकल्प अवार्ड योजना के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों का भी प्रदेश स्तर पर चयन किया जाएगा। प्रदेश में प्रथम स्थान पाने वाली सीएचसी को इनाम के तौर पर 15 लाख, दूसरे स्थान पर 10 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। जबकि 70 फीसदी से अधिक अंक लाने पर एक लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएचसी को मिलेगा दो लाख का इनाम
- कायाकल्प अवार्ड योजना के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों को भी इनाम दिया जाएगा। योजना के तहत प्रदेश के कुल 350 चयनित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में प्रथम आने पर दो लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा, जबकि 70 फीसदी से अधिक अंक पाने पर सांत्वना पुरस्कार और 50 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।
2015 में शुरू हुई थी योजना
- कायाकल्प अवार्ड योजना का शुभारंभ 15 मई 2015 को केन्द्र सरकार ने किया था। योजना के तहत पहली बार वर्ष 2017-18 में प्रदेश के अस्पतालों के बीच प्रतियोगिता कराई जा रही है। जिसमें जिले के कुल 770 अस्पतालों को शामिल किया गया है।

कोट-
शासन के आदेश मिले हैं। जिले के अस्पतालों को भी कायाकल्प अवार्ड योजना में शामिल किया गया है। अस्पतालों में साफ सफाई व मरीजों के लिए हर संभव सुविधा मुहैया कराई जा रही है। अस्पताल को सर्वोच्च स्थान पर लाने के लिए हर संभव कोशिश की जाएगी।
- डा. केएन तिवारी, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed