फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   8.47 lakh rupees cheated by investing on Telegram task

Ghaziabad News: टेलीग्राम टास्क पर निवेश करा 8.47 लाख रुपये ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
8.47 lakh rupees cheated by investing on Telegram task
गाजियाबाद।
विज्ञापन

साइबर ठगों ने बलरामनगर लोनी निवासी सौरभ सिंह को घर बैठे ऑनलाइन टास्क पूरे करने पर प्रतिदिन 800 से 2500 रुपये कमाई का झांसा दिया। टेलीग्राम टास्क में निवेश कराकर दो दिनों के अंतराल में ही सौरभ सिंह ने आठ लाख 47 हजार 222 रुपये ठग लिए। पीड़ित ने साइबर थाने में ऑनलाइन फ्रॉड करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

एडीसीपी पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित सौरभ के मुताबिक 13 अगस्त को उनके मोबाइल पर व्हाट्सएप मैसेज आया। इसमें रानी नाम की युवती ने खुद को मुंबई स्थित जर्नीस ट्रेवल्स का प्रतिनिधि बताया। युवती ने कॉल कर सौरभ सिंह को बताया कि उनके मोबाइल पर एक लिंक भेजा है, जिसमें टास्क दिए गए हैं। ऑनलाइन टास्क पूरे करने पर रोजाना 800 से 2500 रुपये की कमाई का झांसा दिया। पीड़ित ने लिंक पर क्लिक कर टास्क पूर्ण किए। उन्हें मुनाफे के रूप में 855 रुपये उनके बैंक खाते में भेजे गए। पीड़ित ने साइबर ठगों के झांसे में आकर तीन दिन के अंतराल में आठ लाख 47 हजार 222 रुपये टेलीग्राम पर प्रीपेड टास्क पाने के लिए निवेश किए। रुपये निकालने का प्रयास किया तो असफल रहे। पीड़ित को साइबर ठगी का अहसास हुआ और मुकदमा दर्ज कराया है। एडीसीपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


.....

धनराशि वापस करने के नाम पर 34 हजार ठगे

क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र की किंग्सवुड कोर्ट सोसायटी निवासी राधिका मेहता ने बताया कि उन्होंने स्विस ब्यूटी के कुछ सौंदर्य प्रसाधन का सामान मगाया। जिसका भुगतान उन्होंने सामान आपूर्ति होते ही कर दिया। 13 अगस्त 2025 को अनजान कॉलर का कॉल आया और खुद को स्विस ब्यूटी कंपनी के कोरियर विभाग से बताया। कॉलर ने बताया कि उनके द्वारा भेजा गए भुगतान का प्रोसेस पूर्ण नहीं हुआ है। ऐसे में दोबारा भुगतान की प्रक्रिया करनी होगी यदि दो बार भुगतान मिला तो रिफंड कर दिया जाएगा। ऐसे में उन्होंने यूपीआई से भुगतान कर दिया। कॉलर ने दो बार पैसे आने की बात कहकर अतिरिक्त धनराशि उनके खाते में भेजने का झांसा दिया। पीड़िता का आरोप है कि दो बार उनके मोबाइल पर ओटीपी आया। जिसे उन्होंने कॉलर को साझा कर दिया। आरोप है कि इसके बाद पांच ट्रांजक्शन में आरोपी ने उनके बैंक खाते से 34 हजार 706 रुपये की धनराशि अपने खाते में ट्रांसफर कर ली। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed