फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   दो घंटे तक गैस चैंबर बना रहा शहर

दो घंटे तक गैस चैंबर बना रहा शहर

Mon, 29 Oct 2018 01:24 AM IST
Updated Mon, 29 Oct 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
दो घंटे तक गैस चैंबर बना रहा शहर
दो घंटे तक गैस चैंबर बना रहा शहर
विज्ञापन

- सुबह पांच से सात बजे के बीच पीएम 10 नौ गुना और 2.5 का स्तर बारह गुना अधिक रहा
अमर उजाला ब्यूरो
साहिबाबाद। तापमान में गिरावट के साथ ही प्रदूषण का स्तर भी तेजी से बढ़ रहा है। रविवार सुबह शहर गैस चैंबर बॉक्स बन रहा है। सुबह पीएम 10 का स्तर मानकों से नौ गुना अधिक रहा, जबकि पीएम 2.5 मानकों से 12 गुना अधिक दर्ज किया गया। शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स चार गुना अधिक दर्ज किया गया।
दशहरा के बाद से शहर का प्रदूषण स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। पीएम 2.5 में तो तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। रविवार को पीएम 2.5 का स्तर 276 प्रति घनमीटर दर्ज किया गया, जबकि पीएम 10 का स्तर 525 प्रति घन मीटर रहा। जो कि मानकों से पांच गुना अधिक है। रविवार सुबह पांच से सात बजे के बीच पीएम 10 मानकों से नौ गुना अधिक 943 प्रति घन मीटर दर्ज किया गया। वहीं पीएम 2.5 सुबह पांच बजे मानकों से 12 गुना अधिक 755 प्रति घन मीटर दर्ज किया गया। सुबह आठ बजे तक प्रदूषण की यही स्थिति रही। इसके बाद प्रदूषण के स्तर में कमी आनी शुरू हुई। शाम पांच बजे तक पीएम 10 का स्तर 219 और पीएम 2.5 करीब 102 प्रति घन मीटर दर्ज किया गया। पांच दिनों के आंकड़ों को देखे तो लगातार प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है। शनिवार को पीएम 10 का स्तर 469 था जो रविवार को बढ़कर 525 प्रति घन मीटर तक पहुंच गया। वहीं पीएम 2.5 भी 249 से बढ़कर रविवार को 275 प्रति घन मीटर दर्ज किया गया।
विज्ञापन

प्रदूषित शहरों में दूसरे नंबर पर रहा गाजियाबाद
सीपीसीबी के आंकड़ों की मानें तो रविवार को देश में गाजियाबाद प्रदूषित शहरों में कानपुर शहर के बाद दूसरे नंबर पर रहा। दिल्ली एनसीआर में गाजियाबाद शहर पहले स्थान पर रहा। शाम साढ़े छह बजे कानपुर का एक्यूआई 419 प्रति घन मीटर दर्ज किया गया। गाजियाबाद का एक्यूआई 412, तो गुरुग्राम का 403 दर्ज किया गया। नोएडा का एक्यूआई 377 और दिल्ली का 360 प्रति घन मीटर दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन पीएम 10 पीएम 2.5
22 अक्तूबर 338 167
23 अक्तूबर 306 151
24 अक्तूबर 331 142
25 अक्तूबर 406 195
26 अक्तूबर 366 180
27 अक्तूबर 468 249
28 अक्तूबर 525 275
रविवार सुबह पांच से आठ बजे के बीच प्रदूषण का स्तर
समय पीएम10 पीएम 2.5
चार बजे 942 735
पांच बजे 943 755
छह बजे 896 716
सात बजे 848 654
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed