{"_id":"5971f8394f1c1bd4768b475f","slug":"81500641337-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से गिरी स्कूल की दीवार, गाडिय़ां क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से गिरी स्कूल की दीवार, गाडिय़ां क्षतिग्रस्त
Updated Fri, 21 Jul 2017 06:18 PM IST
विज्ञापन
बारिश से गिरी स्कूल की दीवार, गाड़ियां क्षतिग्रस्त
चंदर नगर के सी ब्लॉक में बारिश के बाद एक स्कूल की जर्जर दीवार गिर गई। मलबे में दबकर चार कार और एक स्कूटी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं। उधर, लाजपत नगर के ई-ब्लॉक में एक मकान की छज्जा गिरने से भी कार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसों में किसी को चोट नहीं आई है।
चंदर नगर सी ब्लॉक निवासी अनुपम जैन ने बताया कि बुधवार रात उन्होंने ऑफिस से लौटने के बाद अपनी कार घर के बाहर खड़ी कर दी थी। उनके साथ पड़ोस के विशाल जैन ने आई-10, पीके गर्ग की स्विफ्ट कार और तुषार की आई-20 और संदीप नेगी ने एक्टिवा स्कूटी खड़ी थी।
वाहनों के पास ही स्कूल की चहारदीवारी है। बृहस्पतिवार सुबह हुई बारिश के कारण वे लोग ऑफिस नहीं गए। दोपहर करीब 1 बजे स्कूल की जर्जर दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई। इससेे पास खड़े सभी वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन
दीवार गिरने की तेज आवाज से लोग बाहर आए तो हैरान हो गए। उन्होंने बताया कि स्कूल पिछले 15 सालों से खाली पड़ा है। इसकी दीवारों की मरम्मत भी नहीं हो सकी है। इससे इलाके के लोगों पर बड़ा खतरा बना हुआ है।
उनका कहना है कि स्कूल के संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र लिखकर मामले से अवगत कराया जाएगा। वहीं, लाजपत नगर के ई-ब्लॉक में मुकेश सिंह रावत के पड़ोस में खाली पड़े मकान का छज्जा टूटकर एक कार पर गिर गया। इसमें एक ऑल्टो कार घर कार क्षतिग्रस्त हो गई।