फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   मेयर व नगरआयुक्त ने कांवडि मांर्ग का किया िनिक्षण-Ghaziabad city

मेयर व नगरआयुक्त ने कांवडि मांर्ग का किया िनिक्षण-Ghaziabad city

Wed, 18 Jul 2018 12:49 AM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
मेयर व नगरआयुक्त ने कांवडि मांर्ग का किया िनिक्षण-Ghaziabad city
मेयर व नगर आयुक्त ने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया
विज्ञापन

गाजियाबाद। मेयर व नगर आयुक्त ने मंगलवार को दूधेश्वरनाथ मंदिर समेत कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कांवड़ियाें की सुविधा के लिए मंदिर में गंगाजल की व्यवस्था करने, मार्ग पर प्रकाश, साफ-सफाई, शौचालय, चिकित्सा आदि की व्यवस्था करने का निर्देश दिया।

सावन की शिवरात्रि 9 अगस्त को है। उससे पहले कांवड़ मार्ग को दुरुस्त किया जाना जरूरी है। गौरतलब है ‘अमर उजाला’ ने 17 जुलाई के अंक में कांवड़ मार्ग के खस्ताहाल पर खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। गंदगी, सड़क में गड्ढे, स्ट्रीट लाइट गायब की लाइव रिपोर्ट छापी थी। इसके बाद मंगलवार को मेयर आशा शर्मा और नगर आयुक्त सीपी सिंह ने कई अन्य निगम अधिकारियों के साथ कांवड़ मार्ग की व्यवस्था का जायजा लिया। दूधेश्वरनाथ मंदिर के आसपास के क्षेत्रों को देखा गया। जस्सीपुरा मोड़ के नजदीक हो रहे अतिक्रमण कोे हटाने के निर्देश दिया। इसके अलावा नगर निगम सीमा के अंतर्गत कांवड़ मार्ग पर हुए गड्ढे, गंदगी को हटाने को कहा। नेशनल हाईवे पर प्रकाश व्यवस्था कोे दुरुस्त करने का निर्देश दिया। रूट पर जहां स्ट्रीट लाइट नहीं है, वहां अतिरिक्त खंभे लगाकर लाइट लगाई जाएंगी। मंदिर के आसपास सुंदरीकरण करना का कार्य शुरू हो गया है। दूधेश्वरनाथ मंदिर की दीवारों पर पेंटिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed