फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   हाईस्कूल का प्रतिशत बढ़ा, इंटर का कम हुआ

हाईस्कूल का प्रतिशत बढ़ा, इंटर का कम हुआ

Mon, 30 Apr 2018 12:00 AM IST
Updated Mon, 30 Apr 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
हाईस्कूल का प्रतिशत बढ़ा, इंटर का कम हुआ
हाईस्कूल का प्रतिशत बढ़ा, इंटर का हुआ कम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। गत वर्ष के सापेक्ष इस बार बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम प्रतिशत में हाईस्कूल में बढ़ोतरी हुई है तो वहीं इंटरमीडिएट में परीक्षा परिणाम प्रतिशत में कमी दर्ज की गई है। हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम प्रतिशत बढ़ा तो विद्यार्थियों के चेहरे भी खुशी से खिल उठे, जबकि इंटर के कुछ विद्यार्थियों को मायूसी हाथ लगी है।
वर्ष 2017 में हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम जहां 74.55 फीसदी रहा था तो वहीं अब यह 3.91 फीसदी बढ़कर 78.46 फीसदी हो गया है। जबकि इंटरमीडिएट का गत वर्ष में 82.93 फीसदी रहा था जो इस बार 1.59 फीसदी गिरकर 81.34 पर आ गया है। हालांकि परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद बड़ी संख्या में स्कूलों में जश्न मनाया गया, जिसे पता चलता है कि ज्यादातर बच्चों को कामयाबी हाथ लगी है।
विज्ञापन

इंटर की टॉप टेन सूची में छात्राओं से आगे निकले छात्र
- परीक्षा का परिणाम रहा 81.34 फीसदी, 35444 में से 28833 परीक्षार्थी हुए पास

5032 परीक्षार्थी हुए फेल, 1560 रहे अनुपस्थित, 19 ने बीच में छोड़ी परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। इंटर की टॉप टेन सूची मेें छात्राओं से छात्र आगे निकल गए। सूची में 10 में से सात छात्र और तीन छात्रा शामिल हैं। वहीं, शहरी क्षेत्र के परीक्षार्थी आगे रहे और ग्रामीण क्षेत्र के छात्र पीछे रह गए। इनमें छह शहरी और चार ग्रामीण क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों से शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंटर की परीक्षा में इस बार पंजीकृत छात्रों की संख्या 35444 रही और इनमें से 28833 परीक्षार्थी पास हुए जबकि 5032 परीक्षार्थी फेल हो गए। 1560 अनुपस्थित रहे और 19 छात्रों ने बीच में परीक्षा छोड़ दी थी। परीक्षा में 75 प्लस की श्रेणी में 1059, प्रथम स्थान पाने वाले 7663, दूसरे स्थान पर 15837 और तीसरे स्थान पर 3350 छात्रों ने बाजी मारी।

हाईस्कूल में बराबरी पर रहे टॉप टेन में शामिल परीक्षार्थी
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। हाईस्कूल की परीक्षा में टॉपटेन की सूची में परीक्षार्थी बराबरी पर रहे। सूची में पांच छात्र और पांच छात्राओं ने जगह बनाई। जिले का परीक्षा परिणाम 78.46 फीसदी रहा। यह अलग बात रही कि शहरी क्षेत्र की अपेक्षा सूची में ग्रामीण परीक्षार्थियोें का दबदबा अधिक रहा। सूची में 10 में से सात परीक्षार्थी ग्रामीण क्षेत्र से संबंधित हैं।

हाईस्कूल की परीक्षा में 46254 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 36293 परीक्षार्थी पास हुए हैं। 493 फेल हुए जबकि 2054 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसके अलावा अन्य छात्र-छात्राओं ने या तो बीच में परीक्षा छोड़ दी या फिर अन्य कारणों के कारण वह परीक्षा पास नहीं हो पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed