{"_id":"5aa583bd4f1c1b8f778b4e15","slug":"61520796605-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइवेट कंपनी के जीएम संदिग्ध हालात में लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राइवेट कंपनी के जीएम संदिग्ध हालात में लापता
Updated Mon, 12 Mar 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राइवेट कंपनी के जीएम संदिग्ध हालात में लापता
गाजियाबाद। एक प्राइवेट चिट फंड कंपनी के जनरल मैनेजर (जीएम) शनिवार रात कविनगर थाना क्षेत्र स्थित अवंतिका कालोनी के एक फार्म हाउस से संदिग्ध हालात में लापता हो गए। वह खुर्जा से यहां अपनी चचेरी बहन की शादी में आए थे। तलाश करने पर भी सुराग न लगा तो परिजनों ने रविवार को कविनगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है।
खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के गांव नगला सेखू निवासी प्रमोद कुमार (28) खुर्जा की ही एक चिटफंड कंपनी में जीएम हैं। प्रमोद शनिवार को तहेरे भाई विनीत के साथ अवंतिका कालोनी के एक फार्म हाउस में चचेरी बहन की शादी में आए थे। परिजनों के मुताबिक, रात करीब 9:30 बजे तक प्रमोद शादी में थे। तभी वह रिश्तेदारी के एक छोटे बच्चे को कुर्सी पर बैठाकर उसके लिए खाना लेने गए थे। इसके बाद वह नहीं लौटे। सीसीटीवी में वह 9:30 बजे तक फार्म हाउस में दिखाई दे रहे हैं। तहेरे भाई विनीत ने बताया कि प्रमोद के साथ लोहिया नगर के दो युवक भी थे। उन्होंने बताया कि प्रमोद के मोबाइल की अंतिम लोकेशन रात करीब 10:30 बजे अर्थला गांव के पास की है। इसके बाद उनके दोनों मोबाइल बंद हैं। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कविनगर एसएचओ समरजीत सिंह का कहना है कि प्रमोद की तलाश कराई जा रही है।