{"_id":"595a84bb4f1c1ba9218b4666","slug":"61499104443-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग की शादी में पिता को हवालात, बैरंग लौटी बारात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग की शादी में पिता को हवालात, बैरंग लौटी बारात
Updated Mon, 03 Jul 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग की शादी में पिता को हवालात, बैरंग लौटी बारात
चौकी क्षेत्र के एक गांव में एक पिता को अपनी नाबालिग पुत्री का विवाह करना भारी पड़ गया। एसएसपी के आदेश पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो लड़की नाबालिग निकली। दूल्हा बिना दुल्हन लिए बारात लेकर बैरंग सिकंदराबाद लौट गया।
पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लेकर हवालात में डाल दिया। रातभर हवालात में रखने के बाद सोमवार सुबह उसका चालान कर दिया गया। एसडीएम सिकंदराबाद ने उसे जमानत दे दी है।
एक गांव निवासी व्यक्ति की पुत्री की रविवार रात सिकंदराबाद थाना क्षेत्र से बारात आई थी। इसी बीच किसी अज्ञात व्यक्ति ने एसएसपी को फोन करके सूचना दी कि लड़की नाबालिग है और उसकी जबरन शादी कराई जा रही है।
विज्ञापन
एसएसपी के आदेश पर चोला पुलिस मौके पर पहुंची और शादी रुकवा दी। पुलिस ने लड़की के बालिग होने संबंधी प्रमाणपत्र मांगे तो जांच में पता चला कि लड़की 17 साल आठ माह की है।
चोला पुलिस किशोरी के पिता को चौकी पर ले गई और उसे हवालात में डाल दिया। दूल्हा बिना दुल्हन के बारात लेकर लौट गया। चौकी पर लड़की के पिता को छुड़ाने के लिए लोगों का तांता लग गया।
एसएसपी स्तर से हो रही मॉनिटरिंग के चलते चौकी पुलिस लाचार दिखी। सोमवार दोपहर पुलिस ने लड़की के पिता का शांतिभंग में चालान कर दिया। एसडीएम सिकंदराबाद वेद प्रकाश मिश्रा ने बताया कि लड़की के पिता को पुलिस लेकर आई थी। उसे जमानत दे दी गई है।