{"_id":"5946d67f4f1c1b8d5b8b46ae","slug":"61497814655-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिमारी से परेशान युवक ने लगाया फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिमारी से परेशान युवक ने लगाया फंदा
Updated Mon, 19 Jun 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बीमारी से परेशान युवक ने लगाया फंदा
खोड़ा थाना क्षेत्र के आदर्श नगर स्थित बरात घर के पास एक युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस को मौके से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इसमें बीमारी से परेशानी होकर खुदकुशी करने की बात लिखी हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मूलरूप से बिहार के रहने वाले अनिल कुमार (32) खोड़ा की आदर्श नगर कालोनी में परिवार के साथ रहते थे। इन दिनों उनका परिवार गांव गया हुआ था। घर में भाई दिनेश और भतीजा ही मौजूद था। शनिवार को भाई दिनेश ऑटो लेकर गया था और भतीजा ड्यूटी पर चल गया।
विज्ञापन
इस दौरान अनिल ने पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। शाम को दिनेश के घर पहुंचे तो अनिल पंखे पर फंदे पर लटका हुआ था। दिनेश ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इस पुलिस मौके पर पहुंची तो सुसाइड नोट बरामद हुआ। इसमें बीमारी से परेशान होकर खुदकुशी करने की बात लिखी हुई थी।
विज्ञापन
मृतक के भाई दिनेश ने बताया कि अनिल तीन महीने से किडनी में इंफेक्शन के चलते बीमार था। दिल्ली के आरएमएल में उसका इलाज चल रहा था। एसएचओ खोड़ा जेपी चौबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है।