फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   बिना एक्सीडेंट पलटा रेल कोच, होने लगा बचाव-राहत कार्य

बिना एक्सीडेंट पलटा रेल कोच, होने लगा बचाव-राहत कार्य

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 01:20 AM IST
विज्ञापन
बिना एक्सीडेंट पलटा रेल कोच, होने लगा बचाव-राहत कार्य
बिना एक्सीडेंट पलटा रेल कोच, होने लगा बचाव-राहत कार्य
विज्ञापन


गाजियाबाद। पुराना गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह बिना एक्सीडेंट रेल कोच पलटा और राहत व बचाव कार्य होने लगा। चारों तरफ अफरातफरी के बीच कुछ ही देर में एनडीआरएफ, आरपीएफ और जीआरपी समेत मेडिकल स्टाफ की टीम पहुंच गई और कोच को काटकर लोगों को बाहर निकाला जाने लगा। दरअसल, यह स्थिति जानबूझकर बनाई गई थी। रेलवे, एनडीआरएफ, आरपीएफ और जीआरपी ने आपात स्थिति को लेकर शुक्रवार को संयुक्त मॉक ड्रिल की।
सुबह करीब 10 बजे रेलवे स्टेशन पर धोबीघाट के पास संयुक्त अभ्यास शुरू किया गया। इसमें गाजियाबाद की सिक रेलवे लाइन पर दुर्घटना जैसी स्थिति तैयार करने के लिए एक रेल कोच को झुकाकर पलटाया गया। कोच की छत को काटकर घायल यात्रियों को निकालकर चिकित्सा के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। इस दौरान एनडीआरएफ की 8वीं बटालियन की दो टीमों के 50 से ज्यादा जवान मौजूद रहे। संयुक्त अभ्यास में रेल दुर्घटना होने की स्थिति में कटर चलाना, औजारों और तकनीकी उपकरणों के बेहतर इस्तेमाल, स्टाफ में समन्वय बनाने औैर उपकरणों की तकनीक को साझा किया गया। इस दौरान सुरक्षा बलों के साथ-साथ डॉक्टर्स,पैरा मेडिकल टीम मौजूद रही।
विज्ञापन

दिल्ली डिवीजन के मंडल रेल प्रबंधक एससी जैन ने बताया कि इस तरह का संयुक्त अभ्यास रेलवे कर्मचारियों तथा सिविल अधिकारियों के लिए आवश्यक और उपयोगी है। इसे अभ्यास से रेल दुर्घटना की स्थिति में घायलों को तत्काल मदद और फर्स्ट एड मिल सके। इस दौरान एनडीआरएफ के डिप्टी कमांडेंट राजकमल मलिक, असिस्टेंट कमांडेंट प्रवीन कुमार सिंह, आरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट योगेंद्र सिंह, सीओ ट्रैफिक महिपाल सिंह, सीओ सिटी धर्मेंद्र चौहान, आरपीएफ इंस्पेक्टर मोहम्मद असलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed