फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   50 thousand withdrawn from hardware businessman's account

Ghaziabad News: हार्डवेयर कारोबारी के खाते से 50 हजार निकाले

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
50 thousand withdrawn from hardware businessman's account
गाजियाबाद। साइबर ठग ने हार्डवेयर कारोबारी को करीब एक माह तक ट्रेस किया और लगातार संपर्क में बना रहा। बैंक खाते में रुपये आते ही 10-10 हजार रुपये की पांच ट्रांजक्शन करके 50 हजार रुपये अन्य खातों में ट्रांसफर कर लिए। पीड़ित निकुंज राठी ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


वेव सिटी थाना क्षेत्र के मानसरोवर पार्क शाहपुर बम्हेटा निवासी निकुंज राठी ने बताया कि बैंक से उन्होंने होम लोन लिया है और उसकी किस्त 15 तारीख को कटती है। नवंबर माह में 13 तारीख को ही किस्त काटने का प्रयास किया गया। शिकायत करने पर एक कॉलर ने फोन किया और खुद को बैंक प्रतिनिधि राहुल शर्मा बताया। भविष्य में 15 तारीख को ही रुपये काटने और निर्धारित समय से पहले काटी गई किस्त को वापस भेजने का आश्वासन दिया। कॉलर ने निकुंज राठी के मोबाइल पर एक लिंक भेजा और डिटेल भरकर भेजने की बात कही। बतौर निकुंज राठी बैंक खाते में धनराशि न होने पर उन्होंने दिसंबर 14 को अपने खाते में रुपये ट्रांसफर कर दिए।
विज्ञापन

आरोप है कि साइबर ठगों ने 10-10 हजार रुपये की पांच ट्रांजक्शन करके 50 हजार रुपये बैंक खाते से ट्रांसफर कर लिए। पीड़ित ने वेव सिटी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। एसीपी लिपी नगायच ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है, जांच कर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed