{"_id":"65f9da019c08abfd440c16db","slug":"475-lakh-rupees-were-grabbed-from-a-woman-in-the-name-of-getting-a-plot-ghaziabad-news-c-30-gbd1015-335302-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: प्लॉट दिलाने के नाम पर महिला से 4.75 लाख रुपये हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: प्लॉट दिलाने के नाम पर महिला से 4.75 लाख रुपये हड़पे
विज्ञापन
गाजियाबाद। नंदग्राम के अटौर की रहने वाली विमला देवी से दो लोगों ने प्लॉट दिलाने के नाम पर 4.75 लाख रुपये हड़प लिए। आरोप है कि उन्हें जितेंद्र ने प्रोपर्टी डीलर संजय यादव से मिलवाया था। संजय ने उन्हें अटौर में 100 गज का प्लॉट दिखाया। उन्होंने उन्हें 4.75 लाख रुपये दे दिए।
आरोप है कि रुपये लेने के बाद आरोपी न तो रुपये लौटा रहे हैं और न ही बैनामा कर रहे हैं। रुपये वापस मांगने पर धमकी दे रहे हैं। विमला देवी का कहना है कि पुलिस से शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने उपजिलाधिकारी से शिकायत की। इसके बाद नंदग्राम थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।