फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   किशोर को पुलिस का डर दिखा 16 लाख के जेवर ले गया शातिर

किशोर को पुलिस का डर दिखा 16 लाख के जेवर ले गया शातिर

Tue, 13 Mar 2018 05:44 PM IST
Updated Tue, 13 Mar 2018 05:44 PM IST
विज्ञापन
किशोर को पुलिस का डर दिखा 16 लाख के जेवर ले गया शातिर
किशोर को पुलिस का डर दिखा 16 लाख के जेवर ले गया शातिर
विज्ञापन


साहिबाबाद। भोपुरा की डीएलएफ कालोनी में सोमवार दोपहर किशोर को पुलिस की छापेमारी का डर दिखा शातिर घर से करीब 16 लाख के जेवर लेकर चंपत हो गया। पीड़ित परिवार ने थाने में शिकायत दी है।
संजय अग्रवाल भोपुरा की डीएलएफ कालोनी में परिवार के साथ रहते हैं। वह नोएडा में एक मीडिया संस्थान में काम करते हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह उनकी पत्नी दिल्ली स्थित स्कूल में पढ़ाने चली गईं और वह किसी काम से बाजार चले गए। इस दौरान उनका बेटा मयंक (16) घर पर अकेले था। दोपहर करीब 12 बजे एक युवक उनके घर आया। उसने मयंक से कहा कि उनकी मम्मी के स्कूल में बोर्ड परीक्षा में नकल करते हुए एक छात्र पकड़ा गया है। उनकी मम्मी पर आरोप है कि वह छात्र को नकल करा रही थीं। पुलिस यहां किसी भी वक्त छापेमारी कर सकती है। वह उनके पापा को भी जानता है, वह मीडिया में काम करते हैं। घर में जो भी जेवर और कैश है वह उसे दे दे वरना पुलिस ले जाएगी। युवक के झांसे में आकर मयंक ने सारे जेवर अलमारी से निकालकर उसे दे दिए। युवक एक पन्नी में सारे जेवर रखकर फरार हो गया। इसके बाद मयंक ने फोन कर अपने पिता को आपबीती बताई। एसएचओ साहिबाबाद राकेश सिंह का कहना है कि शिकायत मिल गई है। कालोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। उन्होंने बताया कि जिस तरह से शातिर ने वारदात को अंजाम दिया है, उससे यह लग रहा कि उसने वारदात से पहले रेकी की है।
विज्ञापन

------
कम उम्र का ही था युवक
मयंक ने बताया कि जो शातिर वारदात को अंजाम देने आया था वह कम उम्र का था। उसनेे कैप लगाई हुई थी और ब्रांडेड जूते पहने हुए थे। वह बार-बार घर से नीचे देख रहा था। आशंका जताई है कि उसके कुछ साथी नीचे खड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed