फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   उतरपुस्तिका के हर पेज पर लगेगी केंद्र व्यवस्थापक की मुहर

उतरपुस्तिका के हर पेज पर लगेगी केंद्र व्यवस्थापक की मुहर

Sun, 07 Jan 2018 10:30 PM IST
Updated Sun, 07 Jan 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
उतरपुस्तिका के हर पेज पर लगेगी केंद्र व्यवस्थापक की मुहर
उत्तर पुस्तिका के हर पेज पर लगेगी केंद्र व्यवस्थापक की मुहर
विज्ञापन


बुलंदशहर। यूपी बोर्ड परीक्षा में परीक्षा केंद्र पर इस बार परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं की अदला-बदली नहीं होगी। इसके लिए शासन और यूपी बोर्ड ने सतर्कता बरतते हुए आदेश किया है कि अब केंद्र व्यवस्थापक को परीक्षा से पहले उत्तर पुस्तिका के हर पेज पर मुहर लगवानी होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक ने इन आदेशों को केंद्र व्यवस्थापकों को भेजने की तैयारी कर ली है।
विगत वर्ष तक बोर्ड परीक्षा में नकल माफिया व केंद्र व्यवस्थापकों द्वारा अपने चहेतों को अच्छे अंक दिलाने के लिए उत्तर पुस्तिकाओं की अदला-बदली करने के मामले सामने आते रहे हैं। परीक्षार्थी को कक्ष में उपलब्ध कराई गई उत्तर पुस्तिका के अंदर के पेज निकाल कर उसके स्थान पर बाहर लिखे गए पेज लगा दिए जाते थे। ऐसे मामलों की कई बार शिकायत भी हुई, लेकिन कोई कदम नहीं उठाया गया। इस बार नकल माफिया के इस खेल को भी खत्म करने की कवायद की जा रही है। इसके लिए पहले विशेष कोड वाली उत्तर पुस्तिकाएं भेजी जाएंगी। इससे एक केंद्र की उत्तर पुस्तिका दूसरे केंद्र पर नहीं पहुंच सकेगी। इसके साथ ही शासन और माध्यमिक शिक्षा परिषद ने नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए केंद्र व्यवस्थापकों को उत्तर पुस्तिका के हर पेज पर मुहर लगाने के आदेश जारी किए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार आर्य ने बताया कि उत्तर पुस्तिका के अंदर के पेज भी न बदले जा सकें। इसके लिए केंद्र व्यवस्थापक को परीक्षा शुरू होने से पहले ही उत्तर पुस्तिकाओं पर अंदर के पन्नों पर मुहर लगानी होगी। जितने परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र पर बैठेंगे, उतनी ही उत्तर पुस्तिकाओं में प्रत्येक दिन मुहर लगानी होगी।
विज्ञापन

छात्रों संग परीक्षा केंद्र पर नहीं जाएंगे शिक्षक
- छात्राओं के लिए राहत, जा सकती हैं दो महिला शिक्षिकाएं
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। स्कूल के छात्र जिस परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देंगे, वहां उस स्कूल का कोई शिक्षक ड्यूटी नहीं देगा। इतना ही नहीं उस स्कूल के शिक्षक छात्रों के साथ परीक्षा केंद्र पर भी नहीं जा सकेंगे। हालांकि छात्राओं के साथ दो महिला शिक्षिकाएं जा सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। कक्ष निरीक्षक की ड्यूटियों का काम तेजी से चल रहा है। बोर्ड पहले ही आदेश जारी कर चुका है कि स्कूल के छात्र जिस परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देंगे। वहां उस स्कूल के शिक्षक की ड्यूटी नहीं लगेगी। इसी क्रम में अब आदेश जारी किया है कि परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देने वाले उस स्कूल के शिक्षक भी छात्रों के संग नहीं जा पाएंगे। बोर्ड ने छात्राओं के प्रति कुछ नरमी दिखाई है। छात्राओं की सुरक्षा की दृष्टि से जिन छात्राओं का परीक्षा केंद्र उनके स्कूल में नहीं है, उनके साथ परीक्षा केंद्र पर दो शिक्षिक जा सकते हैं, लेकिन शर्त यह है सिर्फ महिला शिक्षिकाओं को ही यहां पर भेजा जाए। इससे साफ है बोर्ड को महिला शिक्षिकाओं पर भरोसा है, ताकि छात्राओं को दूसरे स्कूल में परीक्षा के दौरान कोई असुविधा होने पर वह इन्हें सहजता से बता सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed