{"_id":"57cb1d5c4f1c1bd5352cc185","slug":"300-sold-in-1500-jio-sim","type":"story","status":"publish","title_hn":"300 से 1500 में बिक रहा ‘जियो’ सिम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
300 से 1500 में बिक रहा ‘जियो’ सिम
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
Updated Sun, 04 Sep 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
4G Jio
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मार्केट में रिलायंस ‘जियो’ सिम की कालाबाजारी शुरू हो गई है। सिम लेने के लिए खासतौर से युवा वर्ग ज्यादा उत्साहित है। ऐसे में विक्रेता भी मौके का फायदा उठाकर फ्री में मिलने वाले सिम को 300 से 1500 रुपये में बेच रहे हैं। कंपनी अधिकारियों ने शिकायत मिलने पर कई विक्रेताओं के सिम एक्टिवेशन राइट छिन लिए हैं।
विज्ञापन
मार्केट में रिलायंस जियो के आने के बाद क्रांति आ गई है। कंपनी द्वारा फ्री इंटरनेट और कॉलिंग की सुविधा दिए जाने पर सिम लेने के लिए मारामारी मची हुई है जबकि कंपनी ये सिम फ्री दे रही है। गाजियाबाद टेलीकॉम एसोसिएशन के सचिव ललित शर्मा ने बताया कि मार्केट में बढ़ी डिमांड को देखते हुए कुछ विक्रेता फायदा भी उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विक्रेता ग्राहकों को सिम 300 से 1500 रुपये में दे रहे हैं। ग्राहक भविष्य का फायदा देखकर सिम को खरीद भी रहे हैं। वहीं जब ये शिकायतें कंपनी अधिकारियों के पास पहुंची तो उन्होंने छापा मारा। विक्रेता खुलेआम ये गोरखधंधा कर रहे हैं। कंपनी ने कुछ विक्रेताओं पर कार्रवाई भी की है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सिम एक्टिवेशन में काफी समय लग रहा है, क्योंकि कस्टमर जो आईडी देते हैं, उसको चेक किया जाता है। इस समस्या से निपटने के लिए कंपनी बायोमैट्रिक मशीन भी विक्रेताओं को देगी। जिन कस्टमर का आधार कार्ड बना होगा वह मशीन में अपना अंगूठा लगाएंगे। इसके बाद कस्टमर की पूरी डिटेल कंपनी के पास पहुंच जाएगी। इससे एक्टिवेशन तेजी से होंगे।