फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   30 complete the work cycle track

30 तक पूरा करो साइकिल ट्रैक का काम

Mon, 12 Sep 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Mon, 12 Sep 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
30 complete the work cycle track
साइकिल ट्रैक - फोटो : अमर उजाला

जिस 78.54 किलोमीटर लंबे साइकिल ट्रैक का निर्माण 10 महीनों में 36 फीसदी ही हो पाया है, उसके बाकी 64 फीसदी काम को 18 दिनों में पूरा करने का दावा जीडीए ने किया है। अफसरों की मानें तो 30 सितंबर तक साइकिल ट्रैक बनकर तैयार हो जाएगा।

विज्ञापन


याद दिला दें कि सीएम के इस ड्रीम प्रोजेक्ट में धीमी गति से हुए काम के कारण पांच सितंबर को चीफ इंजीनियर को सस्पेंड किया जा चुका है। ऐसे में अब अफसर इसके प्रति ज्यादा गंभीर हो गए हैं।
विज्ञापन


साइकिल ट्रैक बनाने का काम शहर में 15 अक्तूबर 2015 में शुरू किया गया था। पांच सितंबर को मुख्यमंत्री जब गाजियाबाद आए तो साइकिल ट्रैक की प्रोग्रेस रिपोर्ट देखकर नाराज हो गए। सीएम के लखनऊ पहुंचते-पहुंचते चीफ इंजीनियर एससी द्विवेदी का सस्पेंशन ऑर्डर आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम के इस सख्त एक्शन के बाद जीडीए में खलबली मच गई। इसी का असर है कि जीडीए वीसी ने सोमवार को समीक्षा बैठक बुलाई और साइकिल ट्रैक प्रोजेेक्ट में लगे अफसरों और कर्मचारियों को आदेश दिए कि हर हाल में 30 सितंबर तक यह कार्य पूरा कर लें वर्ना कड़ी कार्रवाई को तैयार रहें। हालांकि इसको पूरा करने की निर्धारित तारीख 30 नवंबर 2016 है।

यहां बन रहा है साइकिल ट्रैक
कविनगर, सूर्यनगर, गोविंदपुरम, भोपुरा रोड, बुलंदशहर औद्योगिक क्षेत्र आदि इलाकों में बनाया जा रहा है। यह ट्रैक उन्हीं इलाकों में बनाया जा रहा है, जहां सड़क चौडी है और बीच रास्ते पेड़ न आ रहे हाें। इस प्रोजेक्ट में धीमी गति से कार्य होने की जांच वीसी करवा रहे हैं।


अतिक्रमण मुक्त नहीं हो पा रहा साइकिल ट्रैक

लगातार कार्रवाई के बावजूद जीडीए साइकिल ट्रैक को अतिक्रमण मुक्त नहीं करा पा रहा है। मार्केट और दुकानों के पास से गुजर रहे साइकिल ट्रैक पर कब्जा बरकरार है, जीडीए की टीम कार्रवाई के तुरंत बाद ही फिर से कब्जा हो जाता है।      


साइकिल ट्रैक पर हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए जीडीए करीब एक माह से लगातार कार्रवाई कर रहा है लेकिन स्थायी हल नहीं निकल पा रहा है। इंदिरापुरम के शक्ति खंड, वैभव खंड, न्याय खंड, नीति खंड में बने साइकिल ट्रैक से रेहड़ी पटरी और खोखे वालों को हटाया गया और अवैध निर्माण को भी ध्वस्त किया गया लेकिन फायदा नहीं हुआ।


साइकिल ट्रैक पर अतिक्रमण का मुख्य कारण कई जगहों पर मार्केट के आगे साइकिल ट्रैक का निर्माण किया जाना है। दुकानदार बार-बार अतिक्रमण कर लेते हैं। इसके साथ ही घरों के आगे बने रैंप भी साइकिल ट्रैक पर आ रहे है, जिसकी वजह से कब्जा है। फिलहाल इंदिरापुरम में ही साइकिल ट्रैक का निर्माण पूरा हुआ है, भोपुरा और सौर ऊर्जा मार्ग पर साइकिल ट्रैक का निर्माण अभी चल रहा है।     

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed