फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   3 miscreants riding a bike snatched mobile from a young man

Ghaziabad News: बाइक सवार 3 बदमाशों ने युवक से मोबाइल छीना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
3 miscreants riding a bike snatched mobile from a young man
साहिबाबाद। बाइक सवार 3 बदमाशों ने प्रहलादगढ़ी की लाल बत्ती के पास खड़े साहिबाबाद गांव निवासी लुवकुश कुमार से मोबाइल लूट लिया। पीड़ित ने बदमाशों का पीछा किया। लेकिन बदमाश हाथ नहीं आए। बदमाश आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कैद हुए हैं। पीड़ित ने बदमाशों की बाइक का नंबर नोट कर लिया।
विज्ञापन


साहिबाबाद गांव में लवकुश कुमार परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह प्रधान मंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र पर नौकरी करते हैं। वह दुकान बंद कर अपने घर जा रहे थे। प्रहलादगढ़ी लाल बत्ती के पास खड़े थे। वह जेब से अपना फोन निकाल कर चेक कर रहे थे। तभी पीछे से बाइक पर तीन लड़के आए और उनके हाथ से फोन छीन लिया। पीड़ित ने शोर मचाया और बाइक का पीछा करना शुरू किया। लेकिन बदमाश मौके से फरार हो गए। उन्होंने बदमाशों की बाइक का नंबर नोट किया था। बाइक का नंबर यूपी 14 से था। उन्होंने एक व्यक्ति के फोन से अपने फोन पर कॉल किया, तो फोन बंद आने लगा। उन्होंने कहा कि बदमाश उनके फोन का डाटा चोरी कर सकते हैं। एसीपी स्वतंत्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जल्द बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed