{"_id":"595941834f1c1b57548b47e9","slug":"21499021699-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से गुल हुई बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से गुल हुई बिजली
Updated Mon, 03 Jul 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश से गुल हुई बिजली
आंधी-बारिश के कारण कई क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति गुल हो गई। बारिश के चलते नगर क्षेत्र के कई इलाकों समेत औरंगाबाद, बुगरासी, जहांगीराबाद, स्याना, डिबाई, गुलावठी, अनूपशहर, शिकारपुर, अहार, ऊंचागांव आदि क्षेत्रों में लोगों को बिजली संकट झेलना पड़ा।
एहतियात के तौर पर कई बिजलीघरों पर शटडाउन लेना पड़ा। रविवार को फॉल्ट ठीक करने में दिन निकल गया, लेकिन फॉल्ट पूरी तरह ठीक नहीं हो सकी।
एसई ओपी यादव का कहना है कि आंधी-बारिश के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है। सोमवार तक बिजली व्यवस्था पूरी तरह ठीक कर दी जाएगी।
लाइन में फाल्ट, 40 गांवों की बत्ती गुल : बरसात के चलते ककोड़ विद्युत उपकेंद्र को पोषित करने वाली लाइन में फाल्ट से क्षेत्र के करीब 40 गांवों की शनिवार की शाम से बत्ती गुल है। विभाग के कर्मचारी फाल्ट तलाश कर ठीक करने में लगे है।
जेई रमेश कुमार ने बताया कि बरसात के चलते धरपा से ककोड़ को आने वाली लाइन में कई स्थानों पर फाल्ट हो गया है। जिस कारण ककोड़ विधुत उपकेंद्र की विद्युत सप्लाई बंद हो गई है।
विज्ञापन
विद्युत सप्लाई बंद होने से ककोड़ उपकेंद्र के अन्तर्गत आने वाले करीब 40 गांवों की बत्ती शनिवार की शाम से गुल है। जेई ने बताया कि लाइन में फाल्ट का पता लगाकर ठीक किया जा रहा है। फाल्ट ठीक होने के बाद ही विद्युत आपूर्ति बहाल होगी।
बुगरासी-स्याना मार्ग पर हाजीपुर के निकट एक पेड़ विद्युत लाइन पर गिर गया, जिससे लाइन में फाल्ट आ गया। बुगरासी विद्युत उपकेंद्र पूरी तरह से ठप हो गया। बुगरासी विद्युत उपकेंद्र पर बुगरासी सहित हाजीपुर, बरहाना, बुकलाना, मांकड़ी फीडर के 19 गांवों को आपूर्ति दी जाती है।
रविवार को लगातार हो रही बारिश के चलते दोपहर तक कोई भी काम नहीं हो सका। आपूर्ति नहीं मिलने से लोग परेशान रहे। जेई सचिन कुमार का कहना है कि हाजीपुर में एक पेड़ विद्युत लाइन पर गिरने से विद्युत उपकेंद्र बुगरासी ठप हो गया था। बारिश के बंद होते ही फाल्ट को सही कर आपूर्ति बाहाल कर दी जाएगी।