फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   राहगीरों से मोबाइल लूटने वाले छात्र गिरफ्तार

राहगीरों से मोबाइल लूटने वाले छात्र गिरफ्तार

Tue, 22 May 2018 05:36 PM IST
Updated Tue, 22 May 2018 05:36 PM IST
विज्ञापन
राहगीरों से मोबाइल लूटने वाले छात्र गिरफ्तार
राहगीरों से मोबाइल लूटने वाले छात्र गिरफ्तार
विज्ञापन

साहिबाबाद। साहिबाबाद पुलिस ने रविवार रात हिंडन एयरफोर्स स्टेशन के पास से राहगीरों से मोबाइल लूटने वाले तीन छात्रों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 6 लूट के मोबाइल बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपियों में एक बीटेक और बीफार्मा का छात्र भी है। पुलिस इनके अन्य साथियों की तलाश कर रही है।

एसएचओ साहिबाबाद राकेश सिंह ने बताया कि रविवार रात को पुलिस की टीम हिंडन एयरफोर्स के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने तीन संदिग्ध युवकों को रोका। पुलिस पूछताछ के दौरान वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। पुलिस तीनों को थाने ले आई। यहां सख्ती से पूछताछ पर तीनों ने राहगीरों से मोबाइल लूट करने की बात कबूल की। एसएचओ ने बताया कि पकड़े गए आरोपी अनीस निवासी शाहदरा दिल्ली, भानु निवासी शालीमार गार्डन, आशीष निवासी शालीमार गार्डन हैं। पुलिस ने इनके पास से 6 मोबाइल, एक बाइक और तीन हजार रुपए बरामद किए हैं। एसएचओ ने बताया कि अनीस क्षेत्र के एक नामी कालेज में बीटेक का छात्र है, जबकि भानू बीफार्मा के साथ ही एक मेडिकल स्टोर पर काम करता है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वह शौक पूरा करने को लूट की वारदात करते थे। पुलिस इनके अन्य साथियों की तलाश कर रही है। पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed