फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   भाजपा विधायक ने बनाई मीट शॉप की वीडियो, दौड़े अफसर

भाजपा विधायक ने बनाई मीट शॉप की वीडियो, दौड़े अफसर

Mon, 03 Jul 2017 11:20 PM IST
Updated Mon, 03 Jul 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
भाजपा विधायक ने बनाई मीट शॉप की वीडियो, दौड़े अफसर
भाजपा विधायक ने बनाई मीट शॉप की वीडियो, दौड़े अफसर
विज्ञापन


खुर्जा से बीजेपी विधायक बिजेंद्र सिंह ने एक बाइक पर अंगोछा ओढ़कर नगर के कई इलाकों में भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने नगर में बिना लाइसेंस के चल रही मीट की दुकानों की वीडियो बनाई।

इसके बाद विधायक ने मामले में कमिश्नर से शिकायत करने के अलावा जेवर अड्डे पर तमाम विभागाें के अफसरों को बुलाकर जमकर लताड़ लगाई।

खुर्जा विधायक बिजेंद्र सिंह ने कहा कि उन्हें पिछले कई दिनों से लगातार मीट शॉप बिना लाइसेंस के चलने की शिकायत मिल रही थी।

सोमवार को विधायक ने एक पार्टी कार्यकर्ता संग बाइक पर सवार होकर तरीनान, सरायशेख आलम, कस्साबान, ऊंचा तरीनान समेत कई इलाकों का भ्रमण किया।

इस दौरान विधायक ने खुद अपने मोबाइल से तमाम खुली हुईं मीट की दुकानों का वीडियो बनाया और फोटो भी खींचे।

इसके बाद विधायक ने जेवर अड्डा चौराहे पर जाकर कमिश्नर को फोन करने के अलावा एसडीएम, कोतवाल, सफाई इंस्पेक्टर, फूड इंस्पेक्टर समेत कई अफसरों को आडे़ हाथ लेते हुए जमकर खरी खरी सुनाई।
विज्ञापन


विधायक की डांट के बाद एसडीएम सुभाष यादव, कोतवाली प्रभारी धनंजय मिश्रा समेत पालिका के अफसराें ने मीट की दुकानें बंद कराते हुए बिना लाइसेेंस के दुकान चलने पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि सारे अफसरों की हीलाहवाली से प्रदेश की सरकार बदनाम हो रही है और जनता का भरोसा टूट रहा है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रकरण को सीएम दरबार तक ले जाएंगे।

वहीं विधायक की पहल का स्वागत करते हुए नगर के लोगों ने जेवर अड्डे पर समर्थन देकर नारेबाजी की।

रुपये लेकर दुकान चलवाने का आरोप : जेवर अड्डे पर जमा हुए भाजपाइयों ने मीट माफिया और अफसरों में मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि अफसरों और नगरपालिका की शह पर रुपये लेकर लाइसेंस दिए गए है।

बजरंग दल ने कार्रवाई का किया स्वागत : खुर्जा विधायक द्वारा बिना लाइसेंस के धड़ल्ले से चल रही मीट की दुकानों का वीडियो बनाने के बाद अफसरों को फटकार लगाने की पहल का बजरंग दल ने स्वागत किया है।


बजरंग दल के विभाग संयोजक प्रवीण भाटी ने कहा कि विधायक की कार्रवाई से उनके आंदोलन को धार मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि विधायक के इस कदम के बाद अफसर भी मीट माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई तेज करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed