फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   मनचले के डर से बिटिया ने छोड़ी पढ़ाई

मनचले के डर से बिटिया ने छोड़ी पढ़ाई

Mon, 03 Jul 2017 12:25 AM IST
Updated Mon, 03 Jul 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
मनचले के डर से बिटिया ने छोड़ी पढ़ाई
मनचले के डर से बिटिया ने छोड़ी पढ़ाई
विज्ञापन


एक ओर केंद्र सरकार बेटियों को समाज में समानता का दर्जा दिलाने के लिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत रैलियां निकालकर लोगों को कन्या भ्रूण हत्या रोकने और बेटियों को पढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है वहीं एक मनचला सरकार की मंशा को पलीता लगा रहा है। मनचले की दबंगई के चलते भयभीत छात्रा पढ़ाई छोड़कर घर में कैद होने को मजबूर है।

थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती इंटरमीडिएट पास करने के बाद गांव से रोज आठ कि.मी. की दूरी तय करके दिल्ली पुलिस भर्ती की तैयारी के लिए वैर स्थित कोचिंग सेंटर पर पढ़ाई करने के लिए आती थी। साथ में ही छात्रा बीए प्राइवेट की पढ़ाई भी कर रही थी।
विज्ञापन


कुछ दिन पूर्व साथी छात्र रिंकू के छेड़छाड़ करने पर छात्रा ने उसे थप्पड़ मार दिया था। रिंकू ने छात्रा से बदला लेने के लिए 26 जून को अपने साथियों के साथ मिलकर छात्रा के साथ मारपीट कर दी थी। छात्रा को बचाने के लिए आए उसके चाचा के लड़के को भी मारपीट कर घायल कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि हमलावरों ने छात्रा के कपड़े तक फाड़ डाले थे। पुलिस ने छात्रा के पिता की तहरीर पर रिंकू, यतेंद्र व अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने यतेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि मुख्य आरोपी रिंकू अभी भी फरार है।

बताया गया कि मुख्य आरोपी फैसले के लिए पीड़ित परिवार पर दबाव बना रहा है। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से छात्रा का परिवार दहशत में है। दहशत के चलते छात्रा ने अपनी पढ़ाई छोड़ दी है।


एसओ मनोज कुमार ने बताया कि आरोपी यतेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। उन्हें जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed