फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   20 youths received appointment letters at the job fair

Ghaziabad News: रोजगार मेले में 20 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
20 youths received appointment letters at the job fair
सलेमपुर। केंद्र सरकार के 12 साल विश्वास, विकास और जनकल्याण अभियान के तहत विश्वकर्मा आईटीआई चिरचिटा में रोजगार मेला लगाया गया।
विज्ञापन

जिला रोजगार सहायता अधिकारी आरपी सिंह ने बताया कि मेले में निजी क्षेत्र की चार कंपनियों ने भाग लिया। इसमें हाईस्कूल, इंटरमीडिएट और आईटीआई उत्तीर्ण 31 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए उपस्थित हुए। नियोक्ताओं द्वारा साक्षात्कार के बाद 20 अभ्यर्थियों का चयन रोजगार देने के लिए किया गया।

इन अभ्यर्थियों को मौके पर ही नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनियों की ओर से नियुक्ति संबंधी प्रक्रिया शीघ्र पूरी कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य योग्य युवाओं को स्थानीय स्तर पर ही रोजगार उपलब्ध कराना है। इसी कड़ी में जिले में समय-समय पर रोजगार मेले आयोजित किए जा रहे हैं ताकि बेरोजगार युवाओं को अवसर मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed