{"_id":"5a8da9594f1c1ba3378b5486","slug":"191519233369-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे के बल पर महिला से गैंगरेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमंचे के बल पर महिला से गैंगरेप
Updated Wed, 21 Feb 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमंचे के बल पर महिला से गैंगरेप
सिकंदराबाद। नगर निवासी महिला ने एक युवक व उसके रिश्तेदार पर घर में घुसकर गैंगरेप करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। वहीं, पुलिस मामले में जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।
नगर निवासी महिला ने बताया कि उसने आठ माह पूर्व दस लाख रुपये में मकान खरीदा था। बतौर बयाना उसने तीन लाख रुपये दिए थे और बाद में दो लाख रुपये दिए। इसके बाद वह मकान में रहने लगी। बताया कि जब बाकी के रुपये देकर उसने मकान मालिक से बैनामा कराने के लिए कहा तो उसने इनकार कर दिया और उल्टे उसे मकान खाली करने व पांच लाख रुपये भूल जाने की बात कही। इस दौरान बैनामे के लिए बार बार कहने पर उसने उसे जान से मारने की धमकी दी। बताया कि उसका पति काम के सिलसिले से बाहर गया हुआ था। घर पर वह बच्चों के साथ अकेली थी। 16 फरवरी की रात में मकान मालिक अपने एक रिश्तेदार के साथ मकान में घुस आया और तमंचे के बल पर दोनों ने उसके साथ बलात्कार किया। कोतवाल गिरीश कुमार कोटिया ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।