{"_id":"5a8da9514f1c1bb3208ba91f","slug":"191519233361-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण-हत्या के डर से छात्रा ने छोड़ दिया स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपहरण-हत्या के डर से छात्रा ने छोड़ दिया स्कूल
Updated Wed, 21 Feb 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपहरण-हत्या के डर से छात्रा ने छोड़ दिया स्कूल
बुलंदशहर।
एक ओर जहां प्रदेश के मुखिया अपराधियों को अपराध छोड़ने या ऊपर जाने की चेतावनी देते नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर अपहरण के मामले में आरोपी केस वापस लेने के लिए पीड़िता और उसके परिजनों पर दबाव बनाने को दोबारा अपहरण और हत्या की खुलेआम धमकी दे रहे हैं। इसके चलते नौंवी में पढ़ने वाली छात्रा ने डर के मारे स्कूल जाना छोड़ दिया है। छात्रा के परिजनों ने एसपी सिटी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है।
शिकारपुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक महिला बुधवार को अपनी नाबालिग बेटी व पति के साथ पुलिस कार्यालय पहुंची। एसपी सिटी को दिए शिकायती पत्र में पीड़िता ने बताया कि बीते 15 अगस्त 2017 को गांव के दो युवकों ने अपने दो अन्य साथियों के संग उसकी नाबालिग बेटी का अपहरण करने की कोशिश की थी। घटना स्थल जहांगीराबाद थाना क्षेत्र का होने के कारण वहां की पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली थी, लेकिन चार माह बीत जाने के बाद भी विवेचक ने आरोपियों पर कोई कार्रवाई नही की है। आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। पीड़ित दंपती का आरोप है कि आरोपी मुकदमा वापस न लेने पर नाबालिग बेटी को अगवा कर उसकी हत्या करने की धमकी दे रहे हैं। इस कारण उनकी पुत्री स्कूल जाना भी छोड़ दिया है। पीड़ित परिजन पूर्व में भी कई बार मामले की शिकायत जहांगीराबाद थाना पुलिस से कर चुके है, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। शिकायत के बाद एसपी सिटी डा. प्रवीन रंजन सिंह ने जहांगीराबाद थाना पुलिस को तत्काल प्रभाव से आरोपियों पर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।