फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   बुलंदशहर में सस्ते फ्लैट के लिए पंजीकरण जल्द

बुलंदशहर में सस्ते फ्लैट के लिए पंजीकरण जल्द

Mon, 03 Jul 2017 11:20 PM IST
Updated Mon, 03 Jul 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर में सस्ते फ्लैट के लिए पंजीकरण जल्द
बुलंदशहर में सस्ते फ्लैट के लिए पंजीकरण जल्द
विज्ञापन


जिलाधिकारी के आदेश पर बुलंदशहर विकास प्राधिकरण के अफसरों ने गंगानगर आवासीय कॉलोनी में बनाए गए फ्लैट्स की कीमत में कटौती की थी।

कम कीमत वाले फ्लैट्स का पंजीकरण जल्द ही शुरू हो जाएगा। प्राधिकरण के अफसर आवेदन बुकलेट तैयार करने में जुटे हैं।

बुलंदशहर विकास प्राधिकरण के विशेष कार्यकारी अधिकारी इंदु प्रकाश सिंह ने बताया कि गंगानगर आवासीय योजना के अंतर्गत बनाए गए फ्लैटों की कीमत में पिछले दिनों कटौती की गई थी।

फ्लैटों की कीमत 18 लाख 91 हजार, 18 लाख 37 हजार, 17 लाख 83 हजार, 17 लाख 30 हजार रुपये से घटाकर क्रमश: 17 लाख 20 हजार, 16 लाख 70 हजार, 16 लाख 20 हजार, 15 लाख 70 हजार रुपये कर दी गई है।
विज्ञापन


इसके साथ ही किश्तों पर ब्याज भी 12 फीसदी के स्थान पर 10 फीसदी कर दिया गया है। सस्ते फ्लैट्स की बिक्री की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आवेदन बुकलेट तैयार की जा रही है। जल्द ही सार्वजनिक सूचना चस्पा कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेट अधिक होने के कारण करीब 70 लोगों ने बुकिंग कैंसल करवा दी थी। होम लोन देने से बैंकर्स ने भी हाथ पीछे कर लिए थे। ऐसे में अफसरों के पास रेट कटौती ही एक रास्ता बचा था।

विशेष कार्यकारी अधिकारी इंदु प्रकाश सिंह ने बताया कि रेट इतने कम हो गए हैं कि अब जरूरतमंद आसानी से फ्लैट्स खरीद सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed