{"_id":"692f44b28e5117f8360fc88f","slug":"1854-lakh-withdrawn-from-retired-employees-account-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-774070-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: सेवानिवृत्त कर्मी के खाते से 18.54 लाख निकाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: सेवानिवृत्त कर्मी के खाते से 18.54 लाख निकाले
विज्ञापन
गाजियाबाद। साइबर ठग ने वसुंधरा में रहने वाले सेवानिवृत्त सरकारी कर्मी ज्ञान चंद को कॉल कर बैंक का प्रतिनिधि बताया। पेंशन खाता और जीवन प्रमाण पत्र ऑनलाइन अपडेट करने के लिए उनके मोबाइल पर एपीके फाइल भेजी। उसे डाउनलोड करने पर साइबर ठग ने उनके खाते से छह ट्रांजेक्शन में 18.54 लाख रुपये अन्य बैंक खातों में ट्रांसफर कर लिए।
एडीसीपी अपराध पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि इंदिरापुरम क्षेत्र के सेक्टर तीन वसुंधरा में रहने वाले ज्ञान चंद के मुताबिक उनकी आजीविका पेंशन पर निर्भर है।
बताया कि 18 नवंबर को उनके मोबाइल पर एक व्यक्ति की कॉल आई और खुद को पीएनबी का कर्मचारी बताया। पेंशन जारी रखने के लिए जीवन प्रमाण पत्र अपडेट करने को कहा गया। इसके लिए कॉलर ने घर बैठे ही अपडेट कराने की बात कही और उनके मोबाइल पर पीएनबी के नाम एपीके फाइल भेजी। पीड़ित ने जैसे ही एपीके फाइल डाउनलोड की तो मोबाइल हैंग हो गया। दो दिनों तक करीब छह ट्रांजेक्शन में साइबर ठग ने उनके बैंक खाते से 18.54 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने साइबर थाने में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।