{"_id":"5cc360f2bdec22070d4581ca","slug":"181556308210-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पन्नी के गोदाम में लगी आग, मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पन्नी के गोदाम में लगी आग, मची अफरा-तफरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पन्नी के गोदाम में लगी आग, मची अफरा-तफरी
गाजियाबाद। सिहानीगेट थाना क्षेत्र में पन्नी के गोदाम में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। फायर ब्रिगेड की आठ गाड़ियों ने पहुंचकर एक घंटे में आग पर काबू पाया। कोई बड़ा नुकसान एवं जनहानि नहीं हुई है।
सिहानीगेट थाना क्षेत्र के कमलानगर विश्वास फाटक के पास तेजवीर अपने पन्नी के गोदाम में कबाड़ में आग लगा रहा था। इसी दौरान आग ने विराट रूप ले लिया। पास में रखे केमिकल के ड्रम ने भी आग पकड़ ली। कुछ ही देर में तेजी से आग की लपटें उठने लगीं। आग को देखकर आसपास केलोगों में भगदड़ मच गई। लोगों ने 100 नंबर और फायर ब्रिगेड को आग की सूचना दी। कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। एक दो गाड़ियों से आग पर काबू नहीं पाया जा सका। एक घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की आठ गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। बताया गया कि करीब 700 गज का गोदाम है। सिहानीगेट थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि तेजवीर कबाड़ में आग लगा रहा था। इसी दौरान हवा तेज होने के कारण आग की लपटें केमिकल ड्रम तक पहुंच गईं। बताया कि कोई जनहानि या बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। मामले में कोई तहरीर भी नहीं दी गई है।