फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   18 employees found absent, salary will be deducted

Ghaziabad News: गैरहाजिर मिले 18 कर्मचारी, कटेगा वेतन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
18 employees found absent, salary will be deducted
गाजियाबाद। कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच तेज हो गई है। बुधवार को नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने सभी विभागाध्यक्षों से कर्मचारियों का हाजिरी रजिस्टर तलब किया है। कविनगर जोन में औचक निरीक्षण करने पहुंचे अपर नगर आयुकत अरुण कुमार यादव को 18 कर्मचारी गैर हाजिर मिले। उन्होंने वेतन कटौती के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

नगर आयुक्त के निर्देश पर नगर निगम निगम के वरिष्ठ अधिकारी निगम कर्मियों की उपस्थिति को लेकर जांच में जुट गए हैं। नगर आयुक्त ने संभव जनसुनवाई के दौरान नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मिथिलेश को सफाईकर्मियों और उद्यान प्रभारी डॉक्टर अनुज सिंह को मालियों की हाजिरी का रिकॉर्ड प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त ने बताया कि कविनगर जोनल कार्यालय के निरीक्षण के दौरान पांच राजस्व निरीक्षक, प्रथम श्रेणी लिपिक एक, द्वितीय श्रेणी लिपिक दो, दो कार्यवाहक लिपिक, दो कर निरीक्षक द्वितीय, एक अनुचर, दो कंप्यूटर ऑपरेटर, तीन सीएलसी कर्मचारी, कुल 18 कर्मी अनुपस्थित मिले। आशुतोष गुप्ता कर अधीक्षक से उनकी उपस्थिति के बारे में जानकारी ली गई। संतोषजनक जवाब न मिलने पर अनुपस्थित कर्मियों का वेतन काटने के लिए निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण में पाया गया कि राजस्व निरीक्षक रोमा वर्मा, श्याम सुंदर बिना किसी सूचना के तीन दिन से अनुपस्थित हैं। दोनों राजस्व निरीक्षक के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के लिए निर्देश जारी किए गए।

-----------------
गंदगी देख नगर आयुक्त ने लगाई क्लास, गैर हाजिर दो सफाई नायक निलंबित
गाजियाबाद। नगर आयुक्त ने बुधवार को मोहननगर, वसुंधरा और सिटी जोन के क्षेत्र में सफाई का जायजा लिया। कई स्थानों पर सफाई की व्यवस्था बेहतर मिली, लेकिन मोहन नगर और वसुंधरा क्षेत्र में मुख्य मार्ग पर सेकेंडरी पॉइंट से कूड़ा देरी से उठने पर स्वास्थ विभाग के कर्मियों क्लास लगाई। वसुंधरा और मोहननगर के सेनेटरी एंड फूड इंस्पेक्टर और चीफ सेनेटरी एंड फूड इंस्पेक्टर को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। वहीं, वार्ड 38 मोहननगर जोन के सफाई नायक सूरज और वार्ड 76 के सफाई नायक दीपक को अनुपस्थित पाए जाने पर दोनों को निलंबति करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed