फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   लिफ्ट देने के बहाने बदमाशों ने एंबुलेंस ड्राइवर से एटीएम व नगदी लूटी

लिफ्ट देने के बहाने बदमाशों ने एंबुलेंस ड्राइवर से एटीएम व नगदी लूटी

Tue, 22 May 2018 05:36 PM IST
Updated Tue, 22 May 2018 05:36 PM IST
विज्ञापन
लिफ्ट देने के बहाने बदमाशों ने एंबुलेंस ड्राइवर से एटीएम व नगदी लूटी
लिफ्ट देने के बहाने बदमाशों ने एंबुलेंस ड्राइवर से एटीएम व नगदी लूटी
विज्ञापन

गाजियाबाद। स्कूटी सवार बदमाशों ने लिफ्ट देने के बहाने से सरकारी एंबुलेंस के ड्राइवर से एटीएम कार्ड और नकदी लूट ली। बदमाशों ने एटीएम का पिन जानकर खाते से 16400 रुपये भी निकाल लिए। पीड़ित ने कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

मूलरूप से औरंगाबाद, बुलंदशहर निवासी रोहित संविदा कर्मचारी हैं और गौतमबुद्धनगर में 108 एंबुलेंस पर ड्राइविंग करते हैं। रोहित ने बताया कि रविवार शाम तकरीबन 5:30 बजे वह किसी परिचित से मिलने हापुड़ जा रहे थे। लालकुआं के पास खड़े होकर बस का इंतजार कर रहे थे। इस बीच एक युवक उनके पास आकर खड़ा हो गया। उसने गजरौला जाने की बात कही। करीब पांच मिनट बाद ही स्कूटी सवार एक युवक आया रोहित से गजरौला का रास्ता पूछा। वह रोहित के साथ खड़े अन्य युवक के साथ मिला हुआ था, लेकिन जाहिर नहीं होने दिया। युवक ने स्कूटी सवार को गजरौला का रास्ता बताया और खुद भी गजरौला चलने की बात कही। इस पर स्कूटी सवार ने कहा कि कविनगर से उसे कार लेनी है, वह रोहित को भी हापुड़ में छोड़ देगा। दोनों युवकों ने एंबुलेंस चालक को स्कूटी पर बीच में बैठा लिया। इसी दौरान दोनों ने उससे एटीएम और 2300 रुपये की नकदी भी ले ली। रोहित का कहना है कि करीब एक किलोमीटर आगे चलते ही उसे बेहोशी छाने लगी। दोनों युवक उसे कविनगर मोड़ पर स्कूटी से उतारकर फरार हो गए। होश में आने पर उसकी जेब से नकदी और एटीएम कार्ड गायब मिला। इसके अलावा उसके बैंक खाते से 16400 रुपये भी निकलने का संदेश मोबाइल पर मिला। रोहित ने बताया कि उसने तत्काल पुलिस को 100 नंबर पर सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी उसे कविनगर थाने ले गए। रोहित ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसएसआई सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत दर्ज कर आरोपी का तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed