फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   आफत बनी आंधी-बारिश, मकान-दीवार ढहे, छह घायल

आफत बनी आंधी-बारिश, मकान-दीवार ढहे, छह घायल

Mon, 03 Jul 2017 12:24 AM IST
Updated Mon, 03 Jul 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
आफत बनी आंधी-बारिश, मकान-दीवार ढहे, छह घायल
आफत बनी आंधी-बारिश, मकान-दीवार ढहे, छह घायल
विज्ञापन


जिले में रविवार को आई आंधी-बारिश के कारण तीन मकान और एक मकान की दीवार ढह गई। घटनाओं में करीब छह लोग घायल हो गए। आंधी-बारिश से जिलेभर की बिजली व्यवस्था बेपटरी हो गई।

नगर समेत सैकड़ों गांवों की बिजली आपूर्ति गुल हो गई। बारिश के कारण नाली-नाले भी लबालब हो गए। नालों का गंदा पानी सड़कों पर बहता मिला।

रविवार को सुबह से हो रही बरसात के चलते सुबह करीब 9 बजे ग्राम भटौना की दलित बस्ती में राकेश मजदूर के एक घर का कमरा भरभरा कर गिर गया। कमरे की छत में लगी कड़ियों व पटियाओं से दबकर राकेश की पत्नी सावित्री (35) और उसके पास सो रही उसकी बेटी मानसी (9) घायल हो गई।
विज्ञापन


दोनों घायलों को हापुड़ के एक नर्सिंग होम ले जाया गया है। इसी बस्ती में रहने वाले बलराम पुत्र टुकीराम के मकान का एक कमरा गिर गया, जिससे उसमें बंधी भैंस को चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा नुकसान का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुर्जा के महाराणा प्रताप नगर निवासी चंद्रप्रकाश निवासी गली नंबर पांच का मकान रविवार को तेज बारिश से भरभराकर गिर पड़ा। मकान के मलबे की चपेट में आकर चंद्रप्रकाश की मां अशर्फी देवी, बेटा हर्ष और कुनाल, बेटी कुमकुम घायल हो गए।

परिवार का शोर सुनकर पहुंचे समीप के लोगों ने सभी को मलबे से निकालते हुए समीप के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई है।


सिकंदराबाद के खत्रीवाडा निवासी राजेंद्र पुत्र चरण दास ने बताया कि जलभराव के चलते उसके मकान की दीवार गिर गई। गनीमत रही की दीवार बाहर की ओर गिरी। यदि दीवार मकान में अंदर की ओर गिरती तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed