फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   प्रदूषित शहरों में फिर दूसरे नंबर पर गाजियाबाद

प्रदूषित शहरों में फिर दूसरे नंबर पर गाजियाबाद

Tue, 06 Nov 2018 02:05 AM IST
Updated Tue, 06 Nov 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
प्रदूषित शहरों में फिर दूसरे नंबर पर गाजियाबाद
प्रदूषित शहरों में फिर दूसरे नंबर पर गाजियाबाद
विज्ञापन

साहिबाबाद। दिवाली से दो दिन पहले शहर का प्रदूषण स्तर फिर से खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है। सीपीसीबी के आंकड़े में गाजियाबाद शहर सोमवार को प्रदूषित शहरों में दूसरे नंबर पर रहा। शहर का एक्यूआई 447 प्रति घन मीटर रहा। पहले नंबर पर नोएडा रहा। एक्यूआई 448 प्रति घन मीटर दर्ज किया गया। इसकी वजह से दिनभर स्मॉग छाया रहा। इसका असर विजिबिलिटी पर भी पड़ा।
रविवार को शहर के प्रदूषण स्तर में काफी कमी देखी गई थी। शहर का एक्यूआई 147 तक पहुंच गया था। सोमवार को अचानक प्रदूषण के स्तर में बढ़ोतरी हुई। दिनभर एक्यूआई 447 प्रति घन मीटर दर्ज किया गया। सुबह के समय तो शहर चैंबर बॉक्स में तब्दील हो गया था। पीएम 10 करीब सात से आठ गुना अधिक और पीएम 2.5 का स्तर करीब 11 गुना अधिक तक पहुंच गया था। सुबह छह बजे पीएम 10 का स्तर 765 और पीएम 2.5 करीब 697 प्रति घन मीटर दर्ज किया गया। प्रदूषण का स्तर ज्यादा होने की वजह से सुबह असमान में स्मॉग छाया रहा। दिनभर लोगों को सांस लेने में दिक्कत और आंखों में जलन की शिकायत रही।
विज्ञापन


सुबह छह बजे के बाद का डाटा नहीं कराया उपलब्ध
बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए एनजीटी ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को पल-पल का डाटा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। इसको देखते विभाग की तरफ से ऑनलाइन मॉनिटरिंग मशीन लगाई गई। गाजियाबाद के प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वसुंधरा कार्यालय पर लगी मशीन से सुबह छह बजे तक का डाटा उपलब्ध हुआ। इसके बाद ऑनलाइन डॉटा नहीं दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तारीख पीएम 10 पीएम 2.5 एक्यूआई
29 अक्तूबर 553 341 425
30 अक्तूबर 577 354 449
31 अक्तूबर 555 341 365
1 नवंबर 394 204 377
2 नवंबर 413 232 370
3 नवंबर 341 192 329
4 नवंबर 260 143 147
5 नवबर 424 382 447
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed