फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   युवतियों-छात्राओं को छेड़ा तो जेल की खानी पड़ेगी हवा

युवतियों-छात्राओं को छेड़ा तो जेल की खानी पड़ेगी हवा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
युवतियों-छात्राओं को छेड़ा तो जेल की खानी पड़ेगी हवा
युवतियों-छात्राओं को छेड़ा तो खानी पड़ेगी जेल की हवा
विज्ञापन


साहिबाबाद। सीएम के आदेश से एक जुलाई से एक बार फिर एंटी रोमियो स्क्वाड मनचलों पर कार्रवाई करेगा। सुबह स्कूल जाने और छुट्टी के दौरान स्कूल और कॉलेजों के बाहर छात्राओं की सुरक्षा के लिए टीम काम करेगी। इसके साथ ही पुलिस की एक टीम प्रतिदिन स्कूलों में जाकर छात्राओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक करेगी। साथ ही स्कूल में एक पिंक शिकायत पेटिका लगाई जाएगी। जिसमें छात्राएं शिकायत दे सकेंगी। इसमें पहचान गुप्त रखी जाएगी। एक सप्ताह में चौकी इंचार्ज और एसएचओ इस शिकायत पर संज्ञान लेकर कार्रवाई करेंगे।
जिले भर में छात्राओं, युवतियों और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ के मामले अधिक बढ़ गए हैं। लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए सीएम ने एक बार फिर से सभी कप्तानों को जिले भर में एंटी रोमियो स्क्वाड का गठन कर मनचलों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। एक जुलाई से जिले भर के सभी थाने में एंटी रोमियो की टीम काम करेगी। सभी थाने की महिला एसआई के नेतृत्व में एंटी रोमियो स्क्वाड टीम सोमवार से स्कूलों में जाएगी। एसपी सिटी श्लोक कुमार ने बताया कि पूरे जिले के सभी थानों में टीम गठित कर दी गई है। सुबह स्कूल जाने के दौरान और छुट्टी के समय यह टीम स्कूल, कॉलेजों के बाहर सक्रिय रहेगी। यह टीम छेड़छाड़, फब्बतियां और अश्लील हरकत करने वाले मनचलों की धरपकड़ करेगी। एंटी रोमियो स्क्वाड टीम में महिला एसआई और चार अन्य पुलिसकर्मी होंगे।
विज्ञापन

पिंक योजना के तहत स्कूलों में लगेंगी शिकायत पेटिका
एएसपी इंदिरापुरम अपर्णा गौतम ने बताया कि छात्राएं बदनामी के डर से छेड़छाड़ करने वाले मनचलों की शिकायत नहीं कर पातीं। इसलिए उनका शोषण रोकने के लिए हर स्कूल में एक पिंक शिकायत पेटिका लगाई जाएगी। इसमें छात्राएं अपनी शिकायत डाल सकती हैं। शिकायत करने वाली छात्राओं की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। इसके साथ ही एक टीम सभी थाना क्षेत्र में प्रतिदिन एक स्कूल में दो घंटे सुबह नौ बजे से 11 बजे तक छात्राओं को छेड़छाड़, अश्लील हरकत और फब्तियां कसने वालों की शिकायत करने के लिए जागरूक करेंगी और इससे बचने की जानकारी देंगी। वैशाली सेक्टर-3 स्थित छाया पब्लिक स्कूल, लिंकरोड के बृज विहार में बाल भारती पब्लिक स्कूल और साहिबाबाद में पसौंडा के गरिमांजलि पब्लिक स्कूल में टीम जागरूकता अभियान चलाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed