फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   पारा फिर 44 के पार, गर्मी से लोग हुए बेहाल

पारा फिर 44 के पार, गर्मी से लोग हुए बेहाल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
पारा फिर 44 के पार, गर्मी से लोग हुए बेहाल
पारा फिर 44 के पार, गर्मी से लोग हुए बेहाल
विज्ञापन


गाजियाबाद। गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। बुधवार को दिन का अधिकतम पारा 44 डिग्री जा पहुंचा। लू ने लोगों ने हालत खराब कर दी। महिलाएं बच्चे, लोग शरीर पर कपड़े लपेटकर निकल रहे हैं। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा रहा। जबकि सुबह और शाम को सड़क, बाजार और पार्कों में रौनक दिखाई दे रही है।
लोगों को तेज धूप व गर्मी सता रही है। दिन में तेज धूप व गर्मी से लोगों के पसीने छूट रहे हैं। बुधवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लगातार बढ़ रहे तापमान से हर कोई परेशान है। सुबह 9 बजे के बाद पारा चढ़ना शुरू हो गया था। जैसे-जैसे धूप बढ़ती गई। सड़कों पर सन्नाटा पसरता चला गया। मौसम विभाग द्वारा संभावना जताई जा रही है कि शुक्रवार से मंगलवार तक पारा 45 से 46 पहुंच सकता है। जबकि न्यूनतम 30 तक जाने की संभावना जताई जा रही है। बच्चों को खासकर गर्मी से बचाने की जरूरत है।
विज्ञापन

लू और धूल से आंखों को बचाएं
चिकित्सक का कहना है कि तेज गर्मी पड़ने के साथ लू का प्रकोप है। लू सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। तेज बुखार, मुंह सूखना, चक्कर व उल्टी आना, कमजोरी महसूस होना, शरीर में दर्द, शरीर का तापमान अधिक होने के बावजूद पसीना नहीं आना, अधिक प्यास लगना, पेशाब कम आना, भूख कम लगना व बेहोश होना भी लू लगने के प्रमुख लक्षण हैं। इससे बचने के लिए लोगों को धूप में निकलने से पहले सिर और कान को कपड़े से अच्छी तरह ढंक लें। पानी अधिक मात्रा में पीयें, नरम सूती कपड़े का ही उपयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed