{"_id":"60734df18ebc3e590f3cf777","slug":"155-corona-possitive-case-on-sunday-ghaziabad-news-gbd217004988","type":"story","status":"publish","title_hn":"१५५मिले संक्रमित, रात नौ बजे से लागू होगा कर्फ्यू्","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
१५५मिले संक्रमित, रात नौ बजे से लागू होगा कर्फ्यू्
विज्ञापन
155 संक्रमित, रात नौ बजे से लगाया जा सकता है कर्फ्यू
गाजियाबाद। जिले में रविवार को कोरोना संक्रमण के 155 नए मरीज मिले। शासन के निर्देश पर जिले में रात्रि कर्फ्यू का समय रात दस बजे से घटाकर रात नौ बजे किया जा सकता है। रविवार को 23 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं। अभी जिले में 824 मरीजों की इलाज चल रहा है। अब तक जिले में कुल 28191 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। इलाज के बाद इनमें से 27264 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमण की चपेट में आने से अब तक 103 लोगों की मौत हो चुकी है।
शासन की नई कोरोना गाइड लाइन के अनुसार किसी भी बंद स्थान पर एक साथ सिर्फ 50 व्यक्ति ही सैनिटाइजेशन एवं मास्क के बाद रुक सकते हैं। रेलवे स्टेशन पर अधिक सतर्कता बरतने एवं जांच बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। चीनी मिलों में मिल प्रबंधक कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए संक्रमण से बचाव की व्यवस्था करेंगे। धार्मिक स्थलों पर एक साथ पांच से अधिक लोगों को प्रवेश नहीं मिलेगा। माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षण संस्थान तीस अप्रैल तक बंद रहेंगे। संक्रमण से बचाव के लिए नगर निगम द्वारा अब नियमित सैनिटाइजेशन का काम शुरू कराया जाएगा।