{"_id":"5aa81aa44f1c1bab758b5415","slug":"15209665505-pilakhwa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोका कोला कंपनी के प्लांट पर फूड सेफ्टी विभाग की छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोका कोला कंपनी के प्लांट पर फूड सेफ्टी विभाग की छापेमारी
Updated Wed, 14 Mar 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोका कोला कंपनी के प्लांट पर फूड सेफ्टी विभाग की छापेमारी
धौलाना। हिंदुस्तान कोका कोला बेवरेज प्राइवेट लिमिटेड की डासना इकाई में जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रशासन की मौजूदगी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापेमारी की। इस दौरान कोल्ड ड्रिंक्स बनाने के दौरान प्रयोग में लाए जाने वाले मैटेरियल के नमूने भरे गए। खाद्य सुरक्षा विभाग, प्रदूषण विभाग व बाट नाप तोल विभाग की टीम द्वारा कोल्ड ड्रिंक्स बनाने के दौरान प्रयोग में लाए जाने वाले केमिकल की सैंपलिंग भी की गई। छापेमारी के दौरान हड़कंप मच गया। मीडिया कर्मियों को अंदर जाने नहीं दिया गया।
फूड सेफ्टी विभाग के डीओ पवन कुमार और तहसीलदार धौलाना अजय कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में टीम शीतल पेयजल फैक्ट्री पहुंची। यहां कोल्ड ड्रिंक्स बनाने के दौरान प्रयोग में लाए जाने वाले मैटेरियल के कई नमूने भरे गए। पांच घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान कंपनी के आला अधिकारियों के हाथ पांव फूले रहे और कंपनी के आलाधिकारियों ने मीडिया कर्मियों को प्लांट तक नहीं जाने दिया। फूड सेफ्टी विभाग के डीओ पवन कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसीलदार के नेतृत्व में हिंदुस्तान कोका कोला बेवरेज प्राइवेट लिमिटेड की डासना इकाई में खाद्य सुरक्षा विभाग, प्रदूषण विभाग व बाट नाप तोल विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी की है। इसमें कोल्ड ड्रिंक्स बनाने के दौरान प्रयोग में लाए जाने वाले केमिकल की सैंपलिंग की है। मैटेरियल के नमूने भरे गए हैं।