फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   स्वच्छ सर्वेक्षण टीम ने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का निरीक्षण किया

स्वच्छ सर्वेक्षण टीम ने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का निरीक्षण किया

Sun, 28 Jan 2018 11:29 PM IST
Updated Sun, 28 Jan 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
स्वच्छ सर्वेक्षण टीम ने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का निरीक्षण किया
सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का हुआ निरीक्षण
विज्ञापन


पिलखुवा। भारत सरकार के शहरी विकास मंत्रालय की तरफ से आयोजित स्वच्छता सर्वेक्षण प्रतियोगिता के तहत अधिकृत एजेंसी की टीम ने शनिवार देर शाम गांव मुकीमपुर स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने कूड़े की स्थिति, जैविक खाद बनने की प्रक्रिया और सफाई की स्थिति को देखा। बाद में प्लांट के प्रोजेक्ट मैनेजर को निर्देशित किया गया।
पिलखुवा में बीते दिनों से स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत सर्वे शुरू हुआ था, जो चल रहा है। शनिवार देर शाम भारत सरकार शहरी विकास मंत्रालय की तरफ से अधिकृत एजेंसी की सर्वेक्षण टीम गांव मुकीमपुर स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट में पहुंची। यहां पर्यवेक्षक अमित कुमार, अनुज कुमार के नेतृत्व में टीम ने कूड़े की स्थिति, कूड़ा प्रोसिसिग स्थल, खाद स्थल, साफ-सफाई, कूड़ा कलेक्शन, जैविक खाद बनाने की प्रक्रिया को देखा। प्रोजेक्ट मैनेजर जीएस मिश्रा को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

पालिका ईओ आरके प्रसाद ने बताया कि पिलखुवा नगर पालिका को प्रतियोगिता में नंबर एक पर लाने के लिए पालिका कर्मी जुटे हुए हैं। इस दौरान सुभाष कुमार, शैलेंद्र गौड़, आनंद गोस्वामी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed