फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   निरीक्षण

आविप अधिकारियों ने किया शिखर एंक्लेव सोसायटी का निरीक्षण

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 03:39 PM IST
विज्ञापन
निरीक्षण
आविप अधिकारियों ने किया शिखर एंक्लेव सोसायटी का निरीक्षण
विज्ञापन
- लोगों की शिकायत पर जन समस्याएं जानने पहुंचे थे आविप अधिकारी - लोगों की समस्याएं सुन, जल्द उसका निवारण करने का दिलाया विश्वास माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। वसुंधरा सेक्टर-15 स्थित शिखर एंक्लेव में बृहस्पतिवार को आवास विकास परिषद के अधिकारी स्थानीय समस्याओं का जायजा लेने पहुंचे। सोसायटी में सीवेज सिस्टम के साथ ही तमाम  मेंटेनेंस संबंधी समस्याओं से अधिकारी को स्थानीय रेजिडेंट ने अवगत कराया। अधिकारियों ने शीघ्र समाधान का भरोसा दिया।
अधिकारियों के निरीक्षण में स्थानीय लोगों द्वारा की गई शिकायतों को सही पाया गया। सोसायटी में रह रहे रेजिडेंट्स ने अधिकारियों को आविप द्वारा प्रोजेक्ट में क्या-क्या कमी रह गई है, यह गिनाया। लोगों ने अधिकारियों को बताया कि सोसायटी में अब तक क्लब हाउस पूरा नहीं हो सका है। सोसायटी में अब तक भी  गंगाजल की आपूर्ति नहीं हो रही है जबकि प्रोजेक्टस में इसका प्रस्ताव है। इसके साथ ही सोसायटी में वर्तमान में सीवर जाम की समस्या, स्ट्रीट लाइटों का टूटा होना, लाचार सिक्योरिटी व्यवस्था के साथ ही पार्किंग के अधूरे कार्य, से अवगत कराया गया। लोगों से बातचीत के दौरान अधिशासी अभियन्ता राजेश रंजन ने निवासियों को भरोसा दिलाया कि इन सभी समस्याओं का निवारण जल्द ही कर दिया जाएगा। इस दौरान रेजिडेंट्स ने अधिकारियों को यह भी बताया कि सोसायटी में पिछले तीन वर्षों से नहीं हुए हैं जिसके लिए रेजिडेंट्स कई बार डिमांड कर चुके हैं। सोसायटी रेजिडेंट्स ने आविप अधिकारियों को बताया कि जब तक सोसायटी में एओए का नए सिरे से चुनाव नहीं हो जाता तब तक सोसायटी का कैंपस फंड जो लगभग तीन करोड़ रुपया उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद में जमा है रिलीज़ ना किया जाए। स्थानीय लोगों ने अधिकारी को बताया कि वर्तमान में जो एओए यहां काम कर रही है उसका कार्यकाल दो वर्ष से भी अधिक समय पहले ख़त्म हो चुका है। रेजिडेंट्स ने कहा कि पुरानी एओए बिना चुनाव के कुछ लोगों द्वारा ही मनोनीत कर दी गई थी, ऐसे में यहां नए सिरे से चुनाव होना अनिवार्य है। सोसायटी का निरीक्षण करने पहुंचे  अधिशासी अभियंता राजेश रंजन ने बताया कि जो छोटी-छोटी परेशानी है उसे आविप द्वारा दुरुस्त कर दिया जाएगा। रेजिडेंट्स की मांग पर अब आविप में जमा आरडब्ल्यूए का पैसा नई एओए कार्यकारिणी गठित होने पर ही रिलीज किया जाएगा।  इस दौरान टीम शिखर से वीएस तोमर, सुनील कुमार, राजेश पवार, बीसी लोहानी व संदीप कुमार गुप्ता आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed