{"_id":"5b829e4b42c792464c73e0e9","slug":"151535286859-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम ने 15 जर्जर मकानो को भेजा नोटिस-Ghaziabad city","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम ने 15 जर्जर मकानो को भेजा नोटिस-Ghaziabad city
Updated Sun, 26 Aug 2018 06:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम ने 15 जर्जर मकानों को भेजा नोटिस
गाजियाबाद। नगर निगम जर्जर मकानों का तोड़ेगा। इसकी रणनीति बना ली गई है। निगम प्रशासन ने ऐसे 15 मकानों को नोटिस भेजा है। नोटिस के एवज में अगर मकान नहीं टूटतेे हैं तो नगर निगम खुद मकानों कोे तोड़ेगा और इसका खर्चा मकान मालिक से वसूल करेगा।
इस बार बारिश की वजह से शहर में कई बिल्डिंग गिरी। उसमें कुछ की मौत हुई तो कुछ घायल हुए। बारिश का कहर ऐसा था कि वसुंधरा में आधी सड़क ही बह गई। जानमाल की हानि न हो इसके लिए जिला प्रशासन ने नगर निगम व जीडीए दोनों को ही निर्देशित किया है कि वह जर्जर हो चुके मकानों को चिन्हित करे और उसे तोड़े। नगर निगम के चीफ इंजीनियर मोइनुद्दीन ने बताया कि नगर निगम ने अपने क्षेत्र का सर्वे करके उन सभी मकानों की लिस्ट तैयार की है, जो काफी पुराने और जर्जर हो चुके हैं। इन मकानों को चरणबद्ध तरीके से तोड़ा जाएगा। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई जल्द शुरू की जाएगी। इससे पहले पुलिस प्रशासन से प्रयाप्त संख्या में पुलिस बल भी मांगा जाएगा।