फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   अक्तूबर में शुरू होगा मधुबन बापूधाम आरओबी का काम-Ghaziabad city

अक्तूबर में शुरू होगा मधुबन बापूधाम आरओबी का काम-Ghaziabad city

Sun, 26 Aug 2018 06:04 PM IST
Updated Sun, 26 Aug 2018 06:04 PM IST
विज्ञापन
अक्तूबर में शुरू होगा मधुबन बापूधाम आरओबी का काम-Ghaziabad city
अक्तूबर में शुरू होगा मधुबन बापूधाम आरओबी का काम
विज्ञापन

गाजियाबाद। मधुबन बापूधाम योजना की सीधे दिल्ली-मेरठ हाईवे से कनेक्टिविटी के लिए रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) के निर्माण की बड़ी बाधा दूर हो गई है। रेलवे के स्थानीय अभियंता ने आरओबी की आवश्यकता को सही मानते हुए फिजिबिलिटी रिपोर्ट रेलवे मुख्यालय को भेज दी है। अब रेलवे से एनओसी मिलते ही जीडीए की ओर से सलाहकार (कंसलटेंट) के जरिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार कराई जाएगी। प्राधिकरण अधिकारी डीपीआर फाइनल व टेंडर होने के साथ अक्तूबर में आरओबी का निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना जता रहे हैं।
1234 एकड़ में फैली मधुबन बापूधाम आवासीय योजना की दिल्ली-मेरठ हाईवे से कोई सीधी कनेक्टिविटी नहीं होने का नुकसान योजना को हुआ है। कनेक्टिविटी नहीं होने का सबसे ज्यादा खामियाजा बहुमंजिला आवासीय योजना को उठाना पड़ा है। योजना में आवंटियों को पजेशन मिलने के बावजूद दिल्ली-मेरठ हाईवे से कनेक्टिविटी की लोगों के सामने प्रमुख समस्या बनी हुई है। दिल्ली-मेरठ हाइवे से सीधी कनेक्टिविटी देने के लिए चार लेन आरओबी को बनाने की जीडीए ने योजना तैयार की है। जीडीए ने आरओबी के निर्माण के लिए एक सलाहकार एजेंसी नियुक्ति के साथ ही प्रोजेक्ट को एप्रूवल के लिए रेलवे को भी प्रस्ताव भेज दिया है। जीडीए अधिकारियों के मुताबिक स्थानीय रिपोर्ट में रेलवे ने आरओबी के निर्माण की जरूरत को सही मानकर फिजिबिलिटी रिपोर्ट रेलवे मुख्यालय को भेज दी है। अब इंतजार रेलवे की एनओसी मिलने का है।
विज्ञापन

छह लेन के आरओबी के निर्माण पर खर्च होंगे 20 करोड़
जीडीए की बीते जनवरी में हुई बोर्ड बैठक में प्रस्ताव को पहले ही स्वीकृति मिल चुकी है। छह लेन के आरओबी के निर्माण पर 20 करोड़ रुपये खर्च होंगे। आरओबी 900 मीटर लंबा और छह लेन चौड़ा होगा। साथ ही आरओबी पर दोनों ओर फुटपाथ भी बनाया जाना प्रस्तावित है। रेलवे की एनओसी और टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद जीडीए का लक्ष्य एक साल के अंदर आरओबी का निर्माण कार्य पूरा करने का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नॉर्दन पेरिफेरल-वे, एनएच-9 व दिल्ली-मेरठ हाईवे से होगी कनेक्टिविटी
मधुबन बापूधाम योजना के पास बनने वाले चार लेन के आरओबी के निर्माण से योजना के अलावा नॉर्दन पेरिफेरल-वे को भी कनेक्टिविटी दी जाएगी। आरओबी से मधुबन बापूधाम योजना से सीधे दिल्ली-मेरठ हाइवे पर मननधाम के पास सीधे पहुंचा जा सकेगा। साथ ही नॉर्दन पेरिफेरल-वे को भी इसी से कनेक्टिविटी दी जाएगी। इससे एनएच-9 और दिल्ली-मेरठ हाइवे भी आपस में जुड़ जाएंगे।


कोट्स:
मधुबन बापूधाम में बनने वाले आरओबी के निर्माण को लेकर रेलवे के अभियंता ने फिजिबिलिटी रिपोर्ट रेलवे मुख्यालय भेज दी है। अगले माह एनओसी मिलते ही पहले डीपीआर फाइनल कराकर निर्माण संबंधी प्रक्रिया शुरू की जाएगी। - रितु माहेश्वरी, उपाध्यक्ष, जीडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed