{"_id":"5ae9a8ba4f1c1b9b098b79fe","slug":"151525262522-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंडन पुल पर लगेगा वर्टिकल गार्डन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंडन पुल पर लगेगा वर्टिकल गार्डन
Updated Wed, 02 May 2018 05:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंडन पुल पर लगेगा वर्टिकल गार्डन
गाजियाबाद। दिल्ली के आईटीओ पुल की तर्ज पर नगर निगम हिंडन पुल पर वर्टिकल गार्डन लगाएगा। निगम ने पायलट प्रोजेक्ट के रूप में दो वर्टिकल गार्डन के बॉक्स लगा दिए हैं। निगम चरणबद्ध तरीके से अन्य बॉक्स लगाएगा। बाहर से आने वाले लोगों को गाजियाबाद स्वच्छ और सुंदर लगे, इसके लिए नगर निगम अपने स्तर से प्रयास कर रहा है। मेयर आशा शर्मा ने बताया कि बेहतर प्लानिंग के साथ इस ओर काम किया जा रहा है। शुरुआत हो चुकी है। नगर निगम हिंडन पुल पर लगी जालियों में वर्टिकल गार्डन के बॉक्स लगाएगा। ऐसे वर्टिकल गार्डन दिल्ली के आईटीओ पुल पर लगे हुए हैं। इस वर्टिकल गार्डन के कई फायदे हैं। पहला यह प्रदूषण को रोकता है और दूसरा आकर्षक लगता है। गाजियाबाद के बाहर आने वाले लोगों के लिए भी अच्छी तस्वीर पेश होगी।