Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Police intercepted a pickup truck loaded with illegal firecrackers and arrested two smugglers

गाजियाबाद: अवैध पटाखों से भरी पिकअप को पुलिस ने पकड़ा, दो तस्कर भी किए गिरफ्तार

Fri, 06 Nov 2026 04:40 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Vijay Singh Pundir Updated Fri, 06 Nov 2026 04:40 PM IST
सार

4 नवंबर को वेव सिटी पुलिस बल क्षेत्र में गश्त व वाहन चैकिंग कर रहे थे। इसी दौरान इनायतपुर तिमोही पुल की तरफ से आ रहे एक पिकअप के चालक ने पुलिस को देखकर वाहन रोकने की कोशिश की और हड़बड़ा गया।

विज्ञापन
Police intercepted a pickup truck loaded with illegal firecrackers and arrested two smugglers
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वेव सिटी पुलिस ने चैकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध पटाखों की तस्करी कर रहे पिकअप को पकड़ा है। पुलिस ने वाहन से भारी मात्रा में प्रतिबंधित और अवैध आतिशबाजी बरामद करते हुए मौके से दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, 4 नवंबर को वेव सिटी पुलिस बल क्षेत्र में गश्त व वाहन चैकिंग कर रहे थे। इसी दौरान इनायतपुर तिमोही पुल की तरफ से आ रहे एक पिकअप के चालक ने पुलिस को देखकर वाहन रोकने की कोशिश की और हड़बड़ा गया। पुलिस ने संदेह के आधार पर जब वाहन की तलाशी ली, तो उसमें से भारी मात्रा में अवैध पटाखे मिले। 
विज्ञापन


एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपियों ने अपनी पहचान चालक विशेष पुत्र कौशलजीत निवासी ग्राम भापुर, थाना बीबीनगर, बुलंदशहर तथा जावेद अख्तर पुत्र अब्दुल जब्बार, हाल निवासी मिर्जापुर प्रताप विहार, थाना विजयनगर, गाजियाबाद, मूल निवासी ग्राम बंगराकला, थाना बिरनी, जिला गिरिडीह, (झारखंड) के रूप में हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने पूछताछ में कबूला कि वे इन पटाखों को चोरी-छिपे दिवाली पर घर के पास दुकान लगाकर बेचने की फिराक में थे। हालांकि, वे पटाखों के क्रय-विक्रय, परिवहन या भंडारण से जुड़ा कोई भी वैध लाइसेंस या वाहन के कागजात पुलिस को नहीं दिखा सके। पुलिस ने पिकअप को एम-परिवहन ऐप के माध्यम से सीज कर दिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम की धारा 9(ख) के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed