{"_id":"62bc1da07eca9f217e42986c","slug":"15-years-old-ghaziabad-boy-dies-of-corona-virus","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: 15 वर्षीय किशोर की कोरोना से मौत, लग चुके थे टीके के दोनों डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: 15 वर्षीय किशोर की कोरोना से मौत, लग चुके थे टीके के दोनों डोज
Wed, 29 Jun 2022 03:08 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: प्राची प्रियम
Updated Wed, 29 Jun 2022 03:08 PM IST
सार
कोरोना संक्रमण की चपेट में आए मोदीनगर के 15 वर्षीय किशोर की मेरठ के सुभारती कॉलेज में मौत हो गई। इलाज के दौरान मंगलवार की रात किशोर ने दम तोड़ दिया। किशोर को टीके के दोनों डोज लग चुके थे।
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कोरोना संक्रमण की चपेट में आए मोदीनगर के 15 वर्षीय किशोर की मेरठ के सुभारती कॉलेज में मौत हो गई। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि किशोर को एक सप्ताह पहले बुखार हुआ था। परिजन उसे पहले मोदीनगर में ही एक निजी अस्पताल में ले गए थे, लेकिन हालत गंभीर होने पर पांच दिन पहले मेरठ के सुभारती मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया था।
इलाज के दौरान मंगलवार की रात किशोर की मौत हो गई। किशोर को टीके के दोनों डोज लग चुके थे। इसके पहले चार फरवरी को नेहरू नगर निवासी 88 वर्षीय बुजुर्ग की संतोष अस्पताल में मौत हुई थी। कोरोना संक्रमण कम होने के बावजूद भी किशोर की मौत से स्वास्थ्य विभाग परेशान है।