{"_id":"60742d0e8ebc3ed8321acd86","slug":"15-income-tax-officers-employees-corona-positive-office-completely-closed-until-april-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद : आयकर के 15 अधिकारी-कर्मचारी कोरोना संक्रमित, 13 अप्रैल तक के लिए कार्यालय पूरी तरह बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद : आयकर के 15 अधिकारी-कर्मचारी कोरोना संक्रमित, 13 अप्रैल तक के लिए कार्यालय पूरी तरह बंद
Mon, 12 Apr 2021 08:52 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Mon, 12 Apr 2021 08:52 PM IST
सार
आयकर कार्यालय में कोविड-19 टेस्ट कराने के लिए एक कैंप का आयोजन किया गया। 15 लोग संक्रमित मिले। दफ्तर को मंगलवार तक के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
कोरोना का कहर अब रुकने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन कोरोना अपना ही रिकॉर्ड ध्वस्त कर रहा है। यूपी समेत देश में कोरोना के आंकड़े बेलगाम हो रहे हैं। गाजियाबाद में सोमवार को आयकर कार्यालय के 15 अधिकारी और कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन
दफ्तर को मंगलवार तक के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। सोमवार को कार्यालय में कोविड-19 टेस्ट कराने के लिए एक कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें 15 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जांच अभी भी चल रही है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि कार्यालय में कोरोना का तेजी से फैलाव हो रहा है। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए गाजियाबाद के कार्यालयों को सैनिटाइज कराया जा रहा है। 12 अप्रैल (सोमवार) दोपहर तीन बजे से लेकर 13 अप्रैल (मंगलवार) तक कार्यालय पूरी तरह से बंद रहेगा।
विज्ञापन
साथ ही ये भी कहा गया है कि जो भी इन अधिकारियों और कर्मचारियों के संपर्क में आया है, वो भी अपनी कोरोना जांच करा लें। वहीं जिले में कोरोना से कुल मौतों की संख्या सोमवार को 104 पहुंच गई है। 187 और संक्रमित मरीज मिले हैं।