{"_id":"59594ac34f1c1b810a8b4926","slug":"149902411614-pilakhwa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा बाजार में राजस्थान पुलिस का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा बाजार में राजस्थान पुलिस का छापा
Updated Mon, 03 Jul 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सराफा बाजार में राजस्थान पुलिस का छापा
चोरी के मामले में एक आरोपी की तलाश में शनिवार देर शाम राजस्थान पुलिस ने पिलखुवा के सराफा बाजार में दबिश दी। लेकिन आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका।
पुलिस की इस कार्रवाई से लोगों में हड़कंप मच गया। कई सराफा व्यापारी अपनी दुकानों को बंद कर भाग गए।
शनिवार देर शाम राजस्थान पुलिस की जीप जैसे ही सराफा बाजार में पहुंची, लोगों में हड़कंप मच गया।
बाजार में पुलिस ने चोरी के मामले में एक आरोपी की पकड़ के लिए तलाशी अभियान चलाया, लेकिन पुलिस के आरोपी हत्थे नहीं चढ़ सका।
इस दौरान पुलिस के दबिश देते ही बहुत से सराफा व्यापारी अपनी दुकानों को बंद कर भाग खड़े हुए। राजस्थान पुलिस के जाने के बाद सराफा व्यापारियों ने राहत की सांस ली।
रविवार को पूरे दिन सराफा बाजार में राजस्थान पुलिस की छापेमारी चर्चा का विषय बनी रही। सभी यह जानकारी करने में लगे रहे कि किस सराफा व्यापारी को पुलिस पकड़ने के लिए आई थी।
विज्ञापन
उधर, कोतवाल दीपक त्यागी ने बताया कि चोरी के मामले में राजस्थान पुलिस ने सराफा बाजार में दबिश दी थी। पुलिस किसी को भी उठाकर यहां से नहीं लेकर गई है।