फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   आरएसएस कार्यकर्ता को पीटा, पत्नी से की अभद्रता

आरएसएस कार्यकर्ता को पीटा, पत्नी से की अभद्रता

Mon, 29 Jan 2018 05:20 PM IST
Updated Mon, 29 Jan 2018 05:20 PM IST
विज्ञापन
आरएसएस कार्यकर्ता को पीटा, पत्नी से की अभद्रता
आरएसएस कार्यकर्ता को पीटा, पत्नी से की अभद्रता
विज्ञापन


साहिबाबाद। शक्तिखंड-3 में रविवार को घर के बाहर कार खड़ी करने का विरोध करने पर एक आरएसएस कार्यकर्ता से तीन युवकों ने मारपीट की। विरोध करने पर युवकों ने उनकी पत्नी से भी अभद्रता की। तीनों युवक एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे। घटना का पता चलने पर लोगों ने बैंक्वेट हॉल में तोड़फोड़ कर थाने में भी हंगामा किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।
शक्तिखंड-3 में आरएसएस कार्यकर्ता परिवार के साथ रहते हैं। उनके घर के पास में एक बैंक्वेट हॉल है। उन्होंने बताया कि इंदिरापुरम के रामलील मैदान में रविवार को आरएसएस का कार्यक्रम था। वह पत्नी के साथ कार्यक्रम में शामिल होकर दोपहर करीब 2:30 बजे घर लौटे। इस दौरान उनके घर के बाहर एक कार खड़ी थी। पूछताछ करने पर पता चला कि बैंक्वेट हॉल में शामिल होने आए युवकों ने कार खड़ी है। वह बैंक्वेट हॉल में गए और युवकों से कार हटाने के लिए कहा। आरोप है कि इससे नाराज होकर तीन युवक बाहर आए और उनके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। कार में बैठी उनकी पत्नी से अभद्रता करने लगे और कार में भी तोड़फोड़ की। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद उनके समर्थन में लोगों ने बैैंक्वेट हॉल में तोड़फोड़ की। पुलिस ने तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लोगों को शांत कराया। फिर लोग इंदिरापुरम थाने पहुंचे और यहां भी हंगामा किया। घटना की सूचना मिलने के बाद साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा थाने पहुंचे और हंगामा कर रहे लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर शालीमार गार्डन निवासी आशुतोष अग्रवाल, नोएडा के जगरनाथ मंदिर निवासी दीपू और उत्तराखंड के दुगड़ा निवासी वैभव जैन के खिलाफ मारपीट और छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ इंदिरापुरम डॉ. राकेश मिश्रा ने बताया कि कार खड़ी करने को लेकर विवाद हुआ था। रिपोर्ट दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री के करीबी बताए जा रहे हैं आरोपी
आरोपी एक केंद्रीय मंत्री के करीबी बताए जा रहे है। घटना के दौरान आरोपियों ने मंत्री से बात कराने का प्रयास किया, मगर पुलिस ने उनका मोबाइल जब्त कर लिया। पुलिस वालों ने उनकी एक न सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed