फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   खेतों, गांव में घुसा राजवाहे का पानी

खेतों, गांव में घुसा राजवाहे का पानी

Mon, 03 Jul 2017 12:24 AM IST
Updated Mon, 03 Jul 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खेतों, गांव में घुसा राजवाहे का पानी
खेतों, गांव में घुसा राजवाहे का पानी
विज्ञापन


ककोड़ क्षेत्र में राजवाहे में अधिक पानी छोड़ने पर पानी ओवरफ्लो होकर गांव व जंगल में घुस गया है। ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग पर रजवाहे की सफाई कराए बिना ही अधिक मात्रा में पानी छोड़ने का आरोप लगाया।

क्षेत्र के गांव सूबरा के ग्रामीणों ने बताया कि खेलरी नहर से खेतों की सिंचाई के लिए रजवाहा निकलता है। जो वैर निठारी, फतेहपुर, नगला गोविंदपुर, सूबरा, ककोड़, झाझर आदि से होकर निकलता है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि काफी समय से सिंचाई विभाग ने राजवाहे की सफाई नहीं कराई है, जिसके चलते रजवाहा मिट्टी व घास से पटा पड़ा है। शनिवार की रात्रि राजवाहे में अचानक अधिक मात्रा में पानी छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजवाहे में पानी के ओवरफ्लो के चलते सूबरा गांव में पानी घुस गया। सूबरा निवासी सुखपाल पुत्र मित्तर सिंह, सत्यपाल ने बताया कि पानी से उनकी 50 बीघा धान की पौध डूबने से नष्ट हो गई है। ग्रामीणों में विभाग के खिलाफ रोष है।


वही तीन घंटे तक हुई बारिश से झाझर की वाल्मीकि बस्ती तालाब में तब्दील हो गई। लोगों के घरों में पानी घुसने से परेशानी हुई। वहीं इस बारे में एसडीएम वेद प्रकाश मिश्रा ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed