फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   दिनदहाड़े एमआर के घर चोरी

दिनदहाड़े एमआर के घर चोरी

Sun, 29 Apr 2018 01:12 AM IST
Updated Sun, 29 Apr 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
दिनदहाड़े एमआर के घर चोरी
दिनदहाड़े एमआर के घर चोरी
विज्ञापन

साहिबाबाद। श्यामपार्क एक्सटेंशन में शनिवार को दिनदहाड़े चोरों ने एक मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव के घर से नकदी और जेवर चोरी कर लिए। पीड़ित की बहन को घर पहुंचने पर वारदात का पता चला। शिकायत मिलने पर साहिबाबाद थाना पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।

मूलरूप से बरेली के रहने वाले गौरव चतुर्वेदी साहिबाबाद के श्यामपार्क एक्सटेंशन में बहन के साथ रहते हैं। शनिवार को वह काम पर चले गए और उनकी बहन कालेज चली गईं। दोपहर करीब दो बजे बहन घर पहुंची तो मुख्य दरवाजा खुला हुआ था। अंदर अलमारी खुली थी और सारा सामान बिखरा हुआ था। उन्होंने चोरी की सूचना पुलिस और भाई को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। गौरव ने बताया कि चोरों ने मास्टर चाभी से मुख्य दरवाजा खोला था। चोरी घर से करीब 40 हजार रुपये और करीब एक लाख के जेवर ले गए। उन्होंने साहिबाबाद थाने में शिकायत दी है। एसएचओ साहिबाबाद ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि चोरों का सुराग लग सके। जल्द ही चोरों को दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed