फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   डकैत इंद्रपाल उर्फ ताऊ को जेल शिफ्ट करने की तैयारी

डकैत इंद्रपाल उर्फ ताऊ को जेल शिफ्ट करने की तैयारी

Mon, 16 Apr 2018 11:56 PM IST
Updated Mon, 16 Apr 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
डकैत इंद्रपाल उर्फ ताऊ को जेल शिफ्ट करने की तैयारी
डकैत इंद्रपाल उर्फ ताऊ को जेल से शिफ्ट करने की तैयारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में दिन दहाड़े लल्ला बाबू चौराहे पर एलएम ज्वैलर्स में डाका डालने वाले शातिर डकैत इंद्रपाल उर्फ ताऊ को जिला कारागार से दूसरे जिले की जेल में स्थानांतरित करने की तैयारी शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि ऐसा जिला कारागार से चल रहे ताऊ के नेटवर्क को तोड़ने के लिए पुलिस ने यह कदम उठाया है।

बता दें कि वर्ष 2014 में इंद्रपाल ताऊ निवासी पिसावा जिला अलीगढ़ अपने भांजे सतीश के साथ एक मुकदमे के सिलसिले में उत्तराखंड की जेल से पेशी पर वहां की पुलिस के साथ आया था। इसी दौरान ताऊ ने भांजे सतीश व उत्तराखंड से आए पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर एलएम ज्वैलर्स में डक्ैेती की वारदात को अंजाम दिया था। दिन दहाड़े लल्ला बाबू चौराहे पर एलएम ज्वैलर्स के यहां हुई डकैती की वारदात के बाद पुलिस हरकत में आई थी। वहां लगे सीसीटीवी कैमरों के आधार पर पुलिस ने डकैतों की शिनाख्त की और एक एक कर गैंग के सदस्यों को जेल पहुंचा दिया, लेकिन ताऊ पुलिस के हाथ नहीं लगा था। कई महीने की सुरागकशी के बाद नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी ताऊ को गिरफ्तार कर जेल भेेज दिया था। वर्तमान में ताऊ जिला कारागार में बंद है। जिला कारागार में उसकी गतिविधियों को देखते हुए पुलिस ने उसे दूसरे जिले की जेल में स्थानांतरित करने की तैयारी शुरू कर दी है। एसपी सिटी डा. प्रवीन रंजन सिंह ने बताया कि जल्द ही इंद्रपाल उर्फ ताऊ को दूसरी जेल में स्थानांतरित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed