{"_id":"5a462a784f1c1b193e8bb745","slug":"131514547832-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खून में लतपथ बच्ची को देख बिलख उठी मां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खून में लतपथ बच्ची को देख बिलख उठी मां
Updated Fri, 29 Dec 2017 05:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खून से लथपथ बच्ची को देख बिलख उठी मां
हापुड़। घर से लापता हुई पांच साल की मासूम को खून से लथपथ देखकर मां बार-बार बेहोश हो रही थी। मां ने बताया कि बच्ची को उसकी दस वर्षीय बहन के साथ दुकान पर भेजा था। लेकिन बहन बच्ची को रास्ते में छोड़कर वापस आ गई। इसी का फायदा उठाकर दरिंदे उसे अगवा कर ले गए और वारदात को अंजाम दिया।
बच्ची का पिता मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है। घर की आर्थिक स्थिति काफी दयनीय है। पीड़ित बच्ची छह बहन भाइयों में सबसे छोटी बहन है। इसी के चलते बच्ची ने देर शाम उसने टॉॅफी की जिद की तो पिता ने उसे दो रुपये थमा कर उसकी दस वर्षीय बहन के साथ दुकान पर भेज दिया। लेकिन पास ही स्थित दुकान पर टॉफी दिलाने के बाद बहन उसे रास्ते में छोड़कर वापस घर आ गई। जिसके बाद दरिदों ने उसे अगवा कर लिया। इसके बाद रेलवे लाइन पर मिली बच्ची की लहूलुहान हालत में पड़ी देेखकर परिजनों के पैरों के नीचे ही जमीन खिसक गई। मां ने जब बच्ची को देखा तो बेहोश हो गई। मां बच्ची को देखकर बिलख-बिलख कर रो रही थी और दरिंदों को कोस रही थी। दरअसल में यह इलाका जुआरी और शराबियों का है। लोगों की माने तो यहां सुनसान इलाके में कुछ युवक शराब पीते हैं और जुआ खेलते हैं। ऐसे ही लोगों ने बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया होगा। पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ समय रहते कार्रवाई करती तो शायद ऐसी घटना नहीं होती।