{"_id":"595a83e44f1c1b56728b4819","slug":"131499104228-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान आत्महत्या प्रकरण : पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नहीं हुई जहर खाने की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान आत्महत्या प्रकरण : पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नहीं हुई जहर खाने की पुष्टि
Updated Mon, 03 Jul 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान आत्महत्या प्रकरण : पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नहीं हुई जहर खाने की पुष्टि
बुलंदशहर जिले के स्याना क्षेत्र के गांव घनसूरपुर में हुई किसान की संदिग्ध मौत के मामले में नया खुलासा हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर खाने की पुष्टि नहीं हुई है।
किसान की मौत का कारण बुखार आ रहा है। जिला प्रशासन ने यह रिपोर्ट शासन को भेज दी है। गौरतलब है कि एक जुलाई 2017 की सुबह स्याना तहसील क्षेत्र के गांव घनसूरपुर में किसान मदनपाल सिंह की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी।
परिजन मदनपाल को कर्ज के बोझ तले दबा होने के कारण जहर खाकर आत्महत्या बता रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। जिलाधिकारी डॉ. रौशन जैकब ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर खाने की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
मृतक मदनपाल की पत्नी राजेंद्री देवी ने प्रशासन को दिए बयान में बताया कि उसके पति 30 जून की शाम सात बजे घर आ गए थे, वह बीमार थे और उन्हें बुखार आ रहा था।
पत्नी ने यह भी बताया कि मदनपाल को 10-15 दिन से बुखार आ रहा था। जिनका इलाज स्याना और दिल्ली में भी कराया था। राजेंद्री ने भी बताया कि वह अक्सर शराब पी लेते थे और उन्होंने कोई जहर नहीं खाया था।
जिलाधिकारी डॉ. रौशन जैकब ने बताया कि जांच रिपोर्ट और मृतक मदनपाल की पत्नी के बयानों से पुष्टि होती है कि मदनपाल की मौत बीमारी के चलते हुई थी, जिसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है।